यमुनानगर में फैली सनसनी, जजपा युवा जिलाध्यक्ष के भाई समेत तीन लोगों पर लूट का केस दर्ज

यमुनानगर में जजपा युवा जिलाध्यक्ष रोकी सांगवान के भाई समेत तीन पर लूट का केस दर्ज हुआ है। उनपर तीन लोगों से लूट का आरोप है। वही रोकी का कहना है कि आरोप लगाने वाले सट्टे का काम करते हैं। उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले किया था।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 10:20 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 10:20 PM (IST)
यमुनानगर में फैली सनसनी, जजपा युवा जिलाध्यक्ष के भाई समेत तीन लोगों पर लूट का केस दर्ज
रोकी सांगवान वीडियो के साथ एसपी से मिलेंगे।

यमुनानगर, जेएनएन। शास्त्री कालोनी में ओबराय चौक पर शनिवार की रात करीब सवा 12 बजे तीन युवकों से लूट की वारदात हुई। जिन पर लूटपाट का आरोप लगा है। उनमें एक जजपा युवा के जिलाध्यक्ष रोकी सांगवान का भाई अवि है। आरोप है कि अवि ने अपने दो अन्य साथियों के साथ कार रूकवाकर मारपीट की और बैग छीन लिया। शहर यमुनानगर थाना पुलिस ने तीर्थनगर निवासी जहांगीर की शिकायत पर केस दर्ज किया।

उधर, रोकी सांगवान का कहना है कि यह झूठा केस दर्ज कराया गया है। रात को उनका भाई अवि बैठक में सोया हुआ था। इस दौरान करीब सवा 12 बजे स्विफ्ट कार में कुछ युवक गालियां देते हुए निकले। इस पर अवि ने उनका पीछा किया। ओबराय चौक के पास जाकर उन्हें रोका। पूरे प्रकरण की वीडियो भी बनाई। अवि ने 100 नंबर पर काल की, लेकिन काल रिसिव नहीं हुई। इसके बाद मुझे पता लगा, तो रामपुरा चौकी इंचार्ज को फोन कर बुलाया गया। आरोपित सट्टे का कार्य करते हैं। उनके बैग से सट्टे की पर्चियां मिली हैं।

वीडियो के साथ एसपी से मिलेंगेः रोकी

पुलिस को यह बैग हैंडओवर कर दिया गया था। इसकी वीडियो भी बनाई गई। इन वीडियो के साथ सोमवार को एसपी से मिलेंगे। पुलिस ने आरोपितों पर कार्रवाई के बजाय उनके भाई पर केस दर्ज कर दिया। वहीं रामपुरा चौकी इंचार्ज संदीप कुमार का कहना है कि रात को वह भी घटनास्थल पर गए थे। मामले में केस दर्ज किया गया है। उनको किसी ने कोई बैग नहीं दिया।

यह हुआ मामला दर्ज

पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, जहांगीर अपने दोस्त बाड़ी माजरा निवासी दीपक और तीर्थनगर निवासी इसराफील के साथ कार से अपने घर जा रहा था। जब वह ओबराय चौक पर पहुंचे, तो पीछे से काले रंग की फाच्र्यूनर कार आई। चालक ने उनकी कार के आगे अपनी फाच्य्रूनर अड़ाकर रूकवा लिया। कार से उतरे युवकों ने दीपक के साथ मारपीट की। मारपीट करने वालों में एक युवक अवि था। आरोप है कि उनसे मारपीट कर बैग छीन लिया गया। जिसमें एक लाख 20 हजार रुपये थे।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी