पानीपत पहुंचे लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला, बांके बिहारी मंदिर का किया लोकार्पण

पानीपत स्थित अंसल सुशांत सिटी में श्री बांके बिहारी मंदिर का लोकार्पण करने लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला पहुंचे। कार्यक्रम में स्‍वामी रामदेव राज्‍यपाल बंडारू दत्तात्रेय गीता मनीषी ज्ञानानंद जी महाराज भी पहुंचे। वीरवार तीन बजे कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 03:45 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 03:45 PM (IST)
पानीपत पहुंचे लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला, बांके बिहारी मंदिर का किया लोकार्पण
अंसल सुशांत सिटी में श्री बांके बिहारी मंदिर में पहुंचे लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला।

पानीपत, जागरण संवाददाता। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला वीरवार को अंसल सुशांत सिटी में नवनिर्मित श्री कृष्ण वेद विद्यालय के नूतन भवन व श्री बांके बिहारी ज्ञानेश्वर मंदिर का लोकार्पण करने पहुंचे। आयोजन महर्षि वेदव्यास प्रतिष्ठान कर रहा है। इस संस्थान ने गत 32 वर्षों में अब तक जम्मू से मणिपुर तक 32 से अधिक नूतन वेद विद्यालयों की स्थापना की है।

वीरवार करीब तीन बजे लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला पहुंचे। वहीं कार्यक्रम स्‍वामी रामदेव, हरियाणा के राज्‍यपाल राज्‍यपाल बंडारू दत्तात्रेय, गीता मनीषी ज्ञानानंद जी महाराज भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

हरियाणा-पंजाब का एकमात्र वेद विद्यालय पानीपत के अंसल सुशांत सिटी में शुरू किया गया है। पांच वर्ष पूर्व तत्कालीन राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने वेद विद्यालय खोलने के लिए महाराज गोविंद गिरी से आग्रह किया था। हरियाणा में उनके द्वारा संचालित कोई वेद विद्यालय नहीं था। इसके बाद गोविंद गिरी महाराज ने कुछ माह बाद ही पानीपत में इस काम शुरू करवा दिया था।

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गो¨वद देव गिरी के सानिध्य व निर्देशन में चल रहे कार्यक्रम में श्री बांके बिहारी ज्ञानेश्वर मंदिर में बांके बिहारी, राधा, प्रभु राम, सीता, लक्ष्मण, मां वैष्णों देवी, हनुमान, शिव परिवार, बिठ्ठल रुकमणी ज्ञानेश्वर महाराज व शनि देव की प्राण प्रतिष्ठा संतों द्वारा की गई। इस कार्यक्रम में रमण रेति से कारषणि पीठाधीश्वर गुरु शरणानंद महाराज, मलूक पीठाधीश्वर राजेंद्र दास महाराज, हरिद्वार से सतपाल महाराज, महामंडलेश्वर यतिंद्रा नंद गिरी महाराज जूना अखाड़े से पधारे।

पांच वर्षों में बनकर तैयार हुआ ज्ञानेश्वर मंदिर

पिछले पांच वर्षों में श्री कृष्ण वेद विद्यालय व श्री बांके बिहारी ज्ञानेश्वर मंदिर का निर्माण अक्षरधाम मंदिर को बनाने वाले कारीगरों ने किया है। वेद विद्यालय में 30 बच्चे वेदों का ज्ञान ले रहे हैं। सात साल का कोर्स पूरा करने के बाद ये बच्चे देश विदेश के मंदिरों में पुजारी बन रहे हैं। संचालन समिति के जुड़े कपिल जिंदल ने बताया कि बच्चों को वेद कंठस्थ कराए जाते हैं। कोर्स के दौरान उन्हें देश में बने सभी 34 वेद विद्यालयों में भेजा जाता है। ताकि हर संस्कृति से वे वाकिफ हो सकें। इनका कोर्स पूरा होने पर विशेष पैकेज पर विदेशों के मंदिर में भेजे जाते हैं।

chat bot
आपका साथी