हरसेक से 15 जगह मिली लोकेशन, 12 किसान अवशेष जलाते मिले, 30 हजार लगाया जुर्माना

आगामी 25 से 30 अक्टूबर तक भारत अमृत महोत्सव मनाया जाएगा। ऐसे में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से अमृत महोत्सव के दौरान ही आत्मा स्कीम के तहत किसान गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 06:10 AM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 06:10 AM (IST)
हरसेक से 15 जगह मिली लोकेशन, 12 किसान अवशेष जलाते मिले, 30 हजार लगाया जुर्माना
हरसेक से 15 जगह मिली लोकेशन, 12 किसान अवशेष जलाते मिले, 30 हजार लगाया जुर्माना

जागरण संवाददाता, पानीपत : आगामी 25 से 30 अक्टूबर तक भारत अमृत महोत्सव मनाया जाएगा। ऐसे में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से अमृत महोत्सव के दौरान ही आत्मा स्कीम के तहत किसान गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इसमें दो जिला स्तर व हर खंड स्तर पर दो-दो किसान गोष्ठी का आयोजन होगा। उपनिदेशक डा. वीरेंद्र देव आर्य ने बताया कि किसान गोष्ठी में किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के साथ साथ रबी के सीजन की फसलों की बिजाई के दौरान खाद व बीज प्रयोग करने बारे विस्तार से बताया जाएगा। उन्होंने बताया कि अगले साल 31 जनवरी से छह फरवरी के बीच भी विभाग की ओर से किसान गोष्ठी के साथ जिला स्तर पर किसान वैज्ञानिक वार्तालाप होगी।

डीसी की ओर से जिले में फसल अवशेष जलाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। साथ ही कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से भी टीमें बनाकर फसल अवशेष बनाने वाले किसानों पर नजर रखी जा रही है। वहीं हरसेक से भी लोकेशन मिल रही हैं। लेकिन किसान बाज नहीं आ रहे हैं। जोकि अवशेष जलाने के साथ जुताई कर रहे हैं। उपनिदेशक डा. वीरेंद्र देव आर्य ने बताया कि अभी तक हरसेक के जरिये जिले में 15 जगह लोकेशन मिली थी। उनमें से तीन जगह कुछ नहीं मिला और 12 जगहों पर किसानों द्वारा फसल अवशेष चलाए मिले। उक्त किसानों पर 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

किसानों को जागरूक करने के लिए लगाए कैंप

उपनिदेशक डा. वीरेंद्र देव आर्य ने कहा कि किसान धान की पराली व अवशेषों को जलाने की बजाए उसका प्रबंधन करे। इससे चारा संकट खत्म होने के साथ खेत में मिलाने पर उर्वरक शक्ति बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर विभाग की ओर से अभी तक चार खंड, 50 गांव व एक जिला स्तर के साथ जिले के एक रेड व 15 येलो जोन के गांवों में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं।

chat bot
आपका साथी