Live Panipat Coronavirus Update: Haryana के पानीपत में चार और कैथल में 9, करनाल 10 और यमुनानगर में 9 कोरोना पॉजिटिव

पानीपत में चार और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। कुल पॉजिटिव केस 68 हो गए हैं। वहीं कैथल और यमुनानगर में 9 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। वहीं 10 केस करनाल में भी सामने आए।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 09:19 AM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 05:52 PM (IST)
Live Panipat Coronavirus Update: Haryana के पानीपत में चार और कैथल में 9, करनाल 10 और यमुनानगर में 9 कोरोना पॉजिटिव
Live Panipat Coronavirus Update: Haryana के पानीपत में चार और कैथल में 9, करनाल 10 और यमुनानगर में 9 कोरोना पॉजिटिव

पानीपत, जेएनएन। पानीपत में कोरोना संक्रमितों का ग्राफ बढ़ रहा है। शुक्रवार को समालखा के गांव बिहौली निवासी दंपती, उनकी भांजी सहित विद्यानंद कॉलोनी पानीपत की एक महिला पॉजिटिव मिली है। चारों संक्रमित मुंबई महाराष्ट्र से लौटे हैं। बिहोली में तीन अन्य के भी सैंपल लिए गए हैं। पॉजिटिव मिले मरीजों को खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। वहीं, कैथल में एक साथ 9 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इन सभी के 2 जून को सैंपल लिए गए थे। इसके अलावा करनाल में दस नए केस आए। ज्यादातर की ट्रेवल हिस्ट्री बाहर की है। यमुुनानगर में भी नौ कोरोना संक्रमित मिले हैं।

यमुनानगर में कोरोना बम फटा, नौ कोरोना वायरस

25 मई को दिल्ली से आई महिला कोरोना पाजिटिव निकली थी। महिला की आत्मपुरी कॉलोनी में मायका है। महिला ठीक होकर घर आ गई। अब उसके मायके वालों की रिपोर्ट आई है। इसमें आठ संक्रमित मरीज महिला के परिवार से है। एक केस जठलाना एरिया में मिला है। यह व्यक्ति नाईजीरिया से आया था। दो जून को इसका सैंपल लिया गया था।

पानीपत के सिविल सर्जन डा. संतलाल वर्मा ने बताया कि बिहोली वासी 72 वर्षीया महिला, 64 वर्षीय उसका पति और 16 वर्षीय भांजी मुंबई में किसी रिश्तेदार से मिलने गए थे। तीन जून को ये लौटे और उसी दिन इनके सैंपल लिए गए। सैंपल लेने के बाद तीनों को होम क्वारंटाइन में रखा गया था। शुक्रवार को तीनों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। परिवार में छह सदस्य और हैं। इनमें से तीन के सैंपल लिए गए हैं, बाकी के भी लिए जाएंगे। विद्यानंद कॉलोनी वासी महिला भी तीन जून को ही मुंबई से लौटी और सीधा सिविल अस्पताल पहुंची। उसके सैंपल लेने के बाद फैसिलिटी क्वारंटाइन में रखा गया था। शुक्रवार को उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली है। चारों संक्रमितों को खानपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। विद्यानंद कॉलोनी वासी महिला घर गई ही नहीं, इसलिए उसके स्वजनों के सैंपल नहीं लिए जाएंगे। 

सिविल सर्जन के मुताबिक अब जिले में कुल पॉजिटिव केस 68 हो गए हैं। इनमें से 51 स्वस्थ होकर घरों को लौट चुके हैं। अब एक्टिव केस 17 रह गए हैं। ये सभी खानपुर मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन हैं। 

बिहोली वासी दहशत में 

एक परिवार के तीन सदस्य कोरोना संक्रमित मिलने से गांव बिहोली वासी दहशत में हैं। दहशत का कारण है शुक्रवार को गांव में संपन्न हुआ भंडारा। बताया गया है कि पॉजिटिवों के निकट संपर्क में आए कुछ लोग भी भंडारे में पहुंचे थे। वहां ने लोगों से मिले और साथ बैठकर भोजन भी किया। 

 

डीटीपी ऑफिस के 25 की रिपोर्ट नेगेटिव 

डिस्ट्रिक्ट टाउन प्लानर(डीटीपी) कार्यालय के 25 कर्मचारियों की रिपोर्ट नेगेटिव मिलने से सभी ने राहत की सांस ली है। इनमें डीटीपी ललित बजाड की रिपोर्ट भी शामिल है। लैब से छह-सात कर्मचारियों की रिपोर्ट मिलने का इंतजार है। स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन के मुताबिक रिपोर्ट नेेगेटिव आने पर भी कर्मचारियों को सात दिन होम क्वारंटाइन में रहना होगा। बता दें कि दिल्ली निवासी एक महिला कर्मचारी दो जून को कोरोना संक्रमित मिली थी। इसी के चलते ऑफिस के दूसरे कर्मचारियों के स्वाब सैंपल भी लिए गए थे। 

chat bot
आपका साथी