Panipat Coronavirus Update: पानीपत में 400 पार होने के करीब संक्रमितों का आंकड़ा, फ‍िर 21 Corona पॉजिटिव मिले

पानीपत में कोरोना संक्रमितों की संख्‍या लगातार बढ़ती जा रही है। अब 21 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। वहीं अब कोरोना संक्रमितों की संख्‍या 386 पहुंच गई।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 06:30 AM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 06:30 AM (IST)
Panipat Coronavirus Update: पानीपत में 400 पार होने के करीब संक्रमितों का आंकड़ा, फ‍िर 21 Corona पॉजिटिव मिले
Panipat Coronavirus Update: पानीपत में 400 पार होने के करीब संक्रमितों का आंकड़ा, फ‍िर 21 Corona पॉजिटिव मिले

पानीपत, जेएनएन। पानीपत में 21 और मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें समालखा वासी रिटायर्ड जेई का पिता, बेटा, दूसरे पुत्र की पत्नी भी संक्रमित है। शनिवार को मिले संक्रमितों में से सात समालखा के हैं।इनके अलावा विकास नगर में एक परिवार के दो, सतकरतार कॉलोनी में दो, बीबीएमबी कॉलोनी में दो संक्रमित हैं। उधर, 11 लोगों ने कोरोना को हराया है, सभी को डिस्चार्ज कर दिया गया है। 

सिविल सर्जन डा. संतलाल वर्मा ने बताया कि आठ जुलाई को समालखा वासी बिजली निगम के सेवानिवृत्त जेई, उनकी पत्नी और बेटा संक्रमित मिले थे। शनिवार को जेई के 89 वर्षीय पिता, 27 साल का बेटा और पहले से संक्रमित पुत्र की पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव मिला है। इनके अलावा समालखा वासी एक परिवार के 45 वर्षीय व्यक्ति व 37 वर्षीया महिला, माता मंदिर रोड वासी 64 साल के वृद्ध संक्रमित मिले हैं। नांगलखेड़ी निवासी एक युवक की भी आठ जुलाई को रिपोर्ट पॉजिटिव मिली थी। अब उसकी पत्नी संक्रमित मिली है। सतकरतार कॉलोनी वासी की रिपोर्ट नौ जुलाई को पॉजिटिव मिली थी। अब उसकी पत्नी और बेटी की रिपोर्ट पॉजिटिव है। विकास नगर वासी मां-बेटी, बीबीएमबी कॉलोनी निवासी 31 साल का युवक व 21 साल की महिला (मूल रूप से बिहार निवासी)पॉजिटिव हैं। 

इनके अलावा सेक्टर छह वासी 47 वर्षीय पुरुष, राजनगर की 36 साल की महिला, बिहोली वासी 25 साल का युवक, राजनगर का युवक, सुभाष नगर की महिला, सेक्टर 13-17 की महिला और अंसल सुशांत सिटी का 28 साल का युवक संक्रमित मिला है। 

सिविल अस्पताल में आठ भर्ती

शनिवार को संक्रमित मिले मरीजों में से आठ को सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है। पांच को होम आइसोलेशन में रखा गया है। दो मरीज समालखा अस्पताल, एक मरीज प्रेम अस्पताल, एक मरीज पार्क अस्पताल और एक दिल्ली के परमानंद अस्पताल में एडमिट है। 35 वर्षीया महिला को खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया है। 

इन्हें किया गया डिस्चार्ज

देव नगर वासी 62 साल का पुरुष।

सेक्टर 12 वासी 17 साल का किशोर, 42 साल का पुरुष।

सेक्टर 24 वासी 55 साल का पुरुष।

इसराना की 59 साल की महिला।

सेक्टर 12 निवासी 36 साल का पुरुष।

भैंसवाल गांव के 25 साल की युवती।

सेक्टर 12 वासी 6 साल बच्ची, 60 साल की वृद्धा।

कारद गांव की 20 साल की युवती।

भारत नगर वासी 20 साल के युवक। 

अब 193 केस एक्टिव

कोविड-19 के तहत कुल 11689 सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 10742 की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हो चुकी है। शनिवार को पानीपत में अब तक कुल 386 केसों में से 186 स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव केस 193 रह गए हैं। 

chat bot
आपका साथी