करनाल में फिर मिली तेंदुए की सूचना, वीडियो से मचा हड़कंप, सच्चाई पता चली तो मिली राहत

करनाल में कई दिन से तेंदुआ आने की सूचना फैली हुई है। पहले सेक्टर आठ में तेंदुआ आने की बात सामने आई थी और इसके बाद बुड्ढाखेड़ा क्षेत्र में तेंदुआ होने की खबर आई। मंगलवार को सेक्टर 29 स्थित आइएनआर सिटी में तेंदुआ दिखने की सूचना आई।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Tue, 20 Jul 2021 07:39 PM (IST) Updated:Tue, 20 Jul 2021 07:39 PM (IST)
करनाल में फिर मिली तेंदुए की सूचना, वीडियो से मचा हड़कंप, सच्चाई पता चली तो मिली राहत
करनाल में दिखे जंगली जानवर का वीडियो वायरल हो गया।

जागरण संवाददाता, करनाल। नए बस स्टैंड के पास स्थित आइएनआर सिटी में तेंदुआ होने की सूचना से हड़कंप मच गया। क्षेत्र में तेंदुआ आने की सूचना मिलते ही वन्य प्राणी विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए की तलाश शुरू कर दी। टीम उन तमाम जगह पर गई, जहां से तेंदुआ गुजरने की बात कही गई। इसके साथ ही उस वीडियो को भी बारीकी से देखा, जिसमें तेंदुआ दिखाई देने की बात कही जा रही थी। जांच-पड़ताल के बाद टीम ने स्पष्ट किया कि यहां तेंदुआ नहीं आया। वीडियो में जो जानवर दिखाई दे रहा है, वह वस्तुत: जंगली बिल्ली है।

करनाल में कई दिन से तेंदुआ आने की सूचना फैली हुई है। पहले सेक्टर आठ में तेंदुआ आने की बात सामने आई थी और इसके बाद बुड्ढाखेड़ा क्षेत्र में तेंदुआ होने की खबर आई। इसके चलते पुलिस व वन विभाग की टीम ने कई दिन तक सर्च अभियान चलाया। लेकिन वन विभाग की टीम को सर्च अभियान के दौरान ऐसा कोई सबूत नहीं मिला, जिससे यह पुष्टि हो सके कि करनाल में तेंदुआ है। इसके साथ ही किसी मृत जानवर का शरीर भी नहीं मिला, जिसका शिकार तेंदुए ने किया हो और न ही कोई पैराें के निशान मिले। लिहाजा आहिस्ता आहिस्ता करके यह मान लिया गया था कि तेंदुआ इस क्षेत्र में नहीं आया।

आइएनआर सिटी के गार्ड ने बनाया जंगली जानवर का वीडियो

इसी बीच मंगलवार को फिर करनाल में तेंदुआ होने की सूचना सेक्टर 29 स्थित आइएनआर सिटी से आई। यहां सुबह गार्ड अतुल ने एक जानवर का वीडियो बनाया, जो सिटी के अंदर घूम रहा था। देखते ही देखते यह जानवर वहां से निकल गया। यह वीडियो उसने लोगों को दिखाई तो उनके होश उड़ गए।

सूचना पर पहुंचे वन विभाग अधिकारी, बोले ये तो बिल्ली है

वीडियो में जो जानवर दिखाई दे रहा है, उसे तेंदुआ कहा गया। यह सूचना वन विभाग को दी गई। वन्य प्राणी विभाग के इंस्पेक्टर सुलतान सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने पैरों के निशान व वीडियो सहित अन्य पहलुओं पर गौर करने के बात कहा कि यहां तेंदुआ नहीं आया है। बल्कि वीडियो में जो जानवर दिखाई दे रहा है, वह जंगली बिल्ली है।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी