लेमन रेस और अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा

लेमन रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने अपने मुंह में चम्मच पर नींबू रखकर दौड़ लगाई। तीसरी कक्षा के लड़कों में पुरंजय और लड़कियों में योगिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Apr 2019 10:37 AM (IST) Updated:Sun, 21 Apr 2019 10:37 AM (IST)
लेमन रेस और अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा
लेमन रेस और अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा

जागरण संवाददाता, पानीपत : एसडी विद्या मंदिर सेक्टर-11-12 में शनिवार को अंतरसदनीय अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता और लेमन रेस कराई गई। लेमन रेस में तीसरी से पांचवीं और अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता में कक्षा छठीं और सातवीं के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

लेमन रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने अपने मुंह में चम्मच पर नींबू रखकर दौड़ लगाई। तीसरी कक्षा के लड़कों में पुरंजय और लड़कियों में योगिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। चौथी कक्षा के लड़कों में हरसंबित व गोयम और लड़कियों में कंगना व आस्था ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, पांचवीं कक्षा के लड़कों में जयकृष व तनिष्क और लड़कियों में आद्या व स्नेहा ने पहले स्थान पर कब्जा जमाया।

अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता में सरस्वती सदन के रेहान ने प्रथम, गंधर्व सदन के भाविक जैन ने द्वितीय और अग्रसेन सदन की मन्नत गेरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रिसिपल सबिता चौधरी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागिओं को पुरस्कृत किया।

chat bot
आपका साथी