खाना-पीना छोड़ नेताजी माप रहे विधानसभा, हादसे का पता लगते ही जनसेवा को दौड़े

विधानसभा चुनाव में नेताजी का शेड्यूल बदल गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Oct 2019 08:47 AM (IST) Updated:Mon, 14 Oct 2019 06:13 AM (IST)
खाना-पीना छोड़ नेताजी माप रहे विधानसभा, हादसे का पता लगते ही जनसेवा को दौड़े
खाना-पीना छोड़ नेताजी माप रहे विधानसभा, हादसे का पता लगते ही जनसेवा को दौड़े

जगमहेंद्र सरोहा, पानीपत:

विधानसभा चुनाव में नेताजी का शेड्यूल बदल गया है। वह ठीक से खाना तक नहीं खा रहे। जिम में सुबह ही एक्सरसाइज और अपनों के बीच शाम बिताना सब छूट गया है। अब ज्यादा से ज्यादा समय विधानसभा में दे रहे हैं।

दिन शनिवार, समय सुबह 7:00 बजे। स्थान सेक्टर-11 जजपा प्रत्याशी देवेंद्र कादियान का घर। मैं सुबह 7 बजे जजपा प्रत्याशी के घर पहुंचा। कार्यकर्ता उनसे मिलने के लिए पहुंचे थे। देवेंद्र कादियान भी कुछ देर बाद बालों पर हाथ फेरते हुए आए। सबका हाल-चाल जाना। बड़ों का आशीर्वाद लिया। कुर्सी पर बैठते ही अखबार में राजनीति की ताजा जानकारी लेने लगे। उनकी मुझ पर भी नजर पड़ गई। उन्होंने पूछा तो मैंने बताया कि आज आपके साथ पूरा दिन बीताना है। नेताजी बोले तो मुझे 15 मिनट दो, मैं अभी तैयार होकर आता हूं। नेताजी जल्दी में तैयार होकर आए। बोले गाड़ी में बैठो आप भी। बाइक से मैं भी नेताजी गाड़ियों के काफिले के साथ ठीक आठ बजे नूरवाला पहुंच गया। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। किसी ने मुंह मीठा कराया तो किसी को पटका पहनाया

देवेंद्र कादियान ने नूरवाला में डोर-टू-डोर संपर्क शुरू किया तो उनके नाम के नारे सुनते ही लोग घरों और दुकानों से बाहर आए। कादियान सुबह 10:30 बजे तक एक-एक घर में पहुंचे। सिख परिवारों ने उनका स्वागत किया और कई घरों में लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया। नेताजी वहां से वापस आने लगे तो कृष्ण नंबरदार बाइक पर जाते समय मिल गए। कादियान ने उन्हें पटका पहनाया। निर्मला बोली- गेट पर चौकीदार मत बैठा देना

नेताजी डोर-टू-डोर में करते हुए निर्मला के घर पहुंचे। प्रत्याशी को देखते ही निर्मला के माथे में बल पड़ गए। नेताजी आशीर्वाद लेने के लिए झुके तो उसने सिर पर हाथ तो रख दिया, लेकिन अपना दर्द ब्यां करने से खुद को नहीं रोक सकी। निर्मला बोली वोट तो मैं तने दे दूंगी, कदे तू भी घर के बाहर चौकीदार बैठा दे। नेताजी बोले तनै औरां ने बरत लिया। इबकै मनै मौका दे दे। निर्मला बोली ठीक सै बेटा। प्रचार छोड़ बचाव कार्य के लिए दौड़े नेताजी

देवेंद्र कादियान नूरवाला से डोर-टू-डोर पूरा करने के बाद काबड़ी गांव में जनसभा करने निकले। नूरवाला के नजदीक प्राइवेट बस के तालाब में गिरने की सूचना मिली। वे जनसंपर्क छोड़कर हादसा स्थल पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं के साथ बचाव कार्य में सहयोग किया। नेताजी इसके बाद काबड़ी गांव में दोपहर 12:15 बजे पहुंचे। यहां पर ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल के काफिले के साथ उनको कार्यक्रम स्थल पर ले जाया गया। काबड़ी के अलावा रामनगर, जीतगढ़ और नूरवाला की गीता कॉलोनी में शाम तक जनसभा की। नेताजी ने शाम को फिर से डोर-टू-डोर किया।

chat bot
आपका साथी