Fraud in Ambala: स्टेट बैंक आफ इंडिया के रिटायर्ड व्यक्ति से ठगे लाखों, फर्म में पार्टनरशिप का दिया झांसा

अंबाला फर्म में पार्टनरशिप देने के नाम पर स्टेट बैंक आफ इंडिया से रिटायर्ड एवं कैलाश नगर निवासी राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल के साथ नौ लाख रुपये की धोखाधड़ी हो गई। बलदेव नगर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

By Naveen DalalEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 01:53 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 01:53 PM (IST)
Fraud in Ambala: स्टेट बैंक आफ इंडिया के रिटायर्ड व्यक्ति से ठगे लाखों, फर्म में पार्टनरशिप का दिया झांसा
अंबाला में स्टेट बैंक आफ इंडिया के कर्मचारी से ठगी।

अंबाला शहर, जागरण संवाददाता। अंबाला फर्म में पार्टनरशिप देने के नाम पर स्टेट बैंक आफ इंडिया से रिटायर्ड एवं कैलाश नगर निवासी राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल के साथ नौ लाख रुपये की धोखाधड़ी हो गई। पीड़ित ने इसका आरोप प्रोपराइटर एवं मैनेजिंग पार्टनर मैसर्ज क्रिस्टल फार्मास्यूटिकल व माडल टाउन निवासी तरसेम चंद अग्रवाल पर लगाया है। पीड़ित ने जब आरोपित ने अपनी रकम वापस मांगी तो उसने जान से मारने की धमकी दी। बलदेव नगर थाना पुलिस ने पीड़ित राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल की शिकायत पर आरोपित तरसेम चंद अग्रवाल के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश आरंभ कर दी है। 

पुलिस को दी शिकायत के अनुसार

पुलिस को दी शिकायत में आरपी अग्रवाल (राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल) बताया कि स्टेट बैंक आफ इंडिया से रिटायर्ड है। प्रोपराइटर एवं मैनेजिंग पार्टनर मैसर्ज क्रिस्टल फार्मास्यूटिकल व माडल टाउन निवासी तरसेम चंद अग्रवाल पुराना जानकार है। उसने धोखाधड़ी करने की नीयत से पहले मुझे विश्वास में लिया और उसके बाद अपनी फर्म की ड्रिस्ट्रीब्यूटरशिप देने का प्रलोभन दिया। इसके लिए उसने उससे नकद व बैंक के जरिए कुल 9 लाख रुपये हड़प लिये। यहां तक गारंटी के दौर पर कंसल ने अपनी फर्म के खाता से सिक्योरिटी चेक जारी किए। काफी समय बीत जाने पर भी जब टीसी कंसल (तरसेम चंद कंसल) ने उसे अपने व्यापार में नहीं जोड़ा। इसके बाद उसने अपनी राशि वापस मांगी। इसपर जान से मारने की धमकी दी। 

प्रदेश के गृहमंत्री अनिल विज को दी शिकायत

राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल के मुताबिक उन्होंने इस मामले की शिकायत प्रदेश के गृहमंत्री अनिल विज को भी इसकी शिकायत दी है। इसपर पुलिस की आर्थिक शाखा में जांच के दौरान आरोपित तरसेम चंद कंसल ने पेश होकर अपने बयान दर्ज कराये। इसके बाद आरोपित तरसेम चंद ने दो चेक चार व पांच लाख रुपये के दिए जिनका भुगतान अगस्त 2021 को होना था। इस दौरान तरसेम चंद ने अपना शपथपत्र भी दिया था। लेकिन दोनों चेक बाउंस हो गये। जब उसने चेक के बाउंस हाेने के बारे में तरसेम चंद कंसल से पूछा तो आराेपित ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

chat bot
आपका साथी