कुरुक्षेत्र का युवा क्रिकेटर अभिनव काजल Yuvraj Singh से सिखेगा क्रिकेट की बारिकियां, मिली YSE की स्कालरशीप

कुरुक्षेत्र का युवा क्रिकेटर अभिनव काजल अब युवराज सिंह से क्रिकेट की बारिकियां सिखेगा। अभिनव ने अपनी प्रतिभा के दम पर वाइएससीइ की एक साल की स्कालरशिप हासिल की है। अब अभिनव साल भर भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड टूर्नामेंट स्तर के कोच से प्रशिक्षण लेगा।

By Rajesh KumarEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 01:43 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 01:43 PM (IST)
कुरुक्षेत्र का युवा क्रिकेटर अभिनव काजल Yuvraj Singh से सिखेगा क्रिकेट की बारिकियां, मिली YSE की स्कालरशीप
कुरुक्षेत्र के युवा क्रिकेटर अभिनव काजल को मिली युवराज सिंह की क्रिकेट एकेडमी की स्कालरशिप।

कुरुक्षेत्र (विनोद चौधरी)। धर्मनगरी का युवा क्रिकेटर अभिनव काजल अब एक साल तक युवराज सिंह उत्कृष्टता केंद्र (वाइएससीइ) में क्रिकेट की बारीकियां सिखेगा। अभिनव ने अपनी प्रतिभा के दम पर वाइएससीइ की एक साल की स्कालरशिप हासिल की है। अब अभिनव साल भर भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड टूर्नामेंट स्तर के कोच से प्रशिक्षण लेगा। इतना ही नहीं उसे क्रिकेटर युवराज सिंह से भी क्रिकेट की बारीकियां सीखने का मौका मिल सकता है। अभिनव को यह स्कालरशिप एक माह तक महाजन क्रिकेट मैदान चंडीगढ में छह से 17 सितंबर तक आयोजित शिविर में बेहतर खेल का प्रदर्शन करने पर मिली है। अभिनव ओपनर बल्लेबाज के साथ-साथ स्पिन बालर है। उसकी  इस उपलब्धि पर जिला भर के क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर है।

पांच सालों से ले रहा था प्रशिक्षण

कुरुक्षेत्र का अभिनव पिछले पांच साल से सेक्टर तीन की रवि चुरी क्रिकेट एकेडमी में प्रशिक्षण ले रहा है। कड़े अभ्यास से ही अभिनव ने इतने कम समय में ही जिला भर के युवा क्रिकेटरों में अपनी पहचान बना ली है। इस स्कालरशिप के लिए अभिनव ने 28 अगस्त को चंडीगढ के महाजन क्रिकेट मैदान में ट्रायल दी थी। पहले चरण में इस ट्रायल में हिस्सा लेने वाले 160 क्रिकेटरों में से 50 युवा क्रिकेटरों का चयन किया गया था। इन्हीं 50 युवा क्रिकेटरों का छह से 17 सितंबर तक महाजन क्रिकेट मैदान में वाइएससीइ की ओर से शिविर लगाया गया। इन्हीं 50 युवा क्रिकेटरों में से चार को एक साल की स्कालरशिप और एक क्रिकेटर को दुबई में एक सप्ताह के प्रशिक्षण के स्कालरशिप मिली है।

अभिनव के खेल में आएगा निखार

सेक्टर तीन की रवि चुरी क्रिकेट एकेडमी के कोच सुमित राणा ने बताया कि इस एक साल की स्कालरशिप में अभिनव देश भर में वाइएससीआइ के किसी भी केंद्र में प्रशिक्षण ले सकता है। प्रशिक्षण की शुरुआत से ही अभिनव का प्रदर्शन बेहतर रहा है। अभिनव ने अपनी काबलियत के दम में 160 क्रिकेटरों में से स्कालरशिप के लिए जगह बनाई है। पिछले दिनों ही उनकी एकेडमी के एक क्रिकेट का चयन हैदराबाद व कोलकाता लीग के लिए हुआ था।

chat bot
आपका साथी