कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय 17 मई तक रहेगा बंद, कर्मचारी घर से करेंगे कार्य

कोरेाना महामारी की वजह से कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी प्रशासन ने एक अहम फैसला लिया है। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी 17 मई तक बंद रहेगी। कर्मचारी घर से ही काम करेंगे। इस महामारी में जरूरी सेवाओं को छोड़कर कर्मचारियों को राहत दी है।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 05:44 PM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 05:44 PM (IST)
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय 17 मई तक रहेगा बंद, कर्मचारी घर से करेंगे कार्य
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय 17 मई तक बंद होगा।

कुरुक्षेत्र, जेएनएन। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय 17 मई तक बंद रहेगा। कुवि प्रशासन ने हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव के आदेशों के बाद इसका फैसला लिया है। इस दौरान कर्मचारी घर से काम करेंगे। 

कुवि के लोक संपर्क विभाग के उपनिदेशक डा. दीपक राय बब्बर ने बताया कि कुवि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के निर्देशानुसार कोरोना वैश्विक महामारी को देखते हुए जरूरी आवश्यक सेवाओं को छोड़कर कुवि गैर-शिक्षक कर्मचारी, कांट्रेक्ट, पार्ट टाइम व आउटसोर्सिंग स्टाफ अब लॉकडाउन के समय में घर से ही कार्य करेंगे। उनको इस दौरान अपने स्टेशन नहीं छोड़ने के आदेश हैं।

उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के दौरान सभी कर्मचारी मोबाइल फोन, ई-मेल पर उपलब्ध होंगे व विश्वविद्यालय की वेबसाइट से लगातार अपडेट लेते रहेंगे। किसी भी आपात स्थिति या जरूरत पड़ने पर कर्मचारी को शार्ट नोटिस पर विश्वविद्यालय में उपस्थित होना होगा। इस दौरान सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी कर्मचारी वैश्विक महामारी रोकथाम संबंधी उपायों का पालन करेंगे। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस, अंतरराष्ट्रीय गेस्ट हाउस, फैकल्टी गेस्ट हाउस व केवी निवास शिमला भी इस दौरान बंद रहेंगे।

31 तक फिजीकल टीचिंग शिक्षण कार्य बंद 

कोविड-19 वैश्विक महामारी के बढ़ते प्रभाव के कारण और राज्य सरकार से प्राप्त नवीनतम दिशा-निर्देशों के अनुसार कुवि में 31 मई तक फिजीकल टीचिंग शिक्षण कार्य पहले ही बंद कर दिया गया था। विश्वविद्यालय के यूटीडी/संस्थान में 1 से 16 मई 2021 तक अवकाश किया गया है और शिक्षक 17 से 31 मई तक अपनी ड्यूटी, अध्यापन और परीक्षाओं के कार्यों को ऑनलाइन अपने घर से करेंगे।

chat bot
आपका साथी