कुरुक्षेत्र में असिस्टेंट प्रोफेसर की पत्नी ने ब्रह्मसरोवर में कूद कर की आत्महत्या, यूआइईटी में थी कार्यरत

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर की पत्नी ने आत्मघाती कदम उठाया। वह ब्रह्मसरोवर के देवयानी घाट पर पहुंची थी। ब्रह्मसरोवर के 15 फुट गहरे पानी में छलांग लगा दी। लोगों ने पर्यटक पुलिस और केडीबी के गोताखोरों को दी तो वे घटनास्थल पर पहुंचे।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 06:35 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 06:35 PM (IST)
कुरुक्षेत्र में असिस्टेंट प्रोफेसर की पत्नी ने ब्रह्मसरोवर में कूद कर की आत्महत्या, यूआइईटी में थी कार्यरत
मृतका कमलेश पीएचडी कर रही थी। यूआइईटी में एग्जाम ब्रांच में प्रोग्रामर थी।

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर की पत्नी ने ब्रह्मसरोवर में कूद कर आत्महत्या कर ली। वह मानसिक रूप से परेशान थी। इसके चलते उसने आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस के समक्ष स्वजनों ने यही बयान दिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा शव स्वजनों को सौंप दिया है। मामले में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई की गई है। 

पुलिस के मुताबिक, कुवि के सहायक प्रो. ललित नागपाल की पत्नी कमलेश कुमारी वीरवार को ब्रह्मसरोवर के देवयानी घाट पर पहुंची थी। कमलेश यूआइइटी की एग्जाम ब्रांच में प्रोग्रामर के पद पर कार्यरत थी। कमलेश ने ब्रह्मसरोवर के 15 फुट गहरे पानी में छलांग लगा दी। इस बारे में लोगों ने पर्यटक पुलिस और केडीबी के गोताखोरों को दी तो वे घटनास्थल पर पहुंचे। इस घटनाक्रम से शहर में सनसनी फैल गई। महिला ने ऐसा क्यों किया, इसके बारे में सारे शहर में चर्चा रही। इस घटना से परिवार में भी शोक की लहर दौड़ गई।

गोताखोरों ने बचाने के लिए लगाई छलांग

गोताखोर ने तत्काल कमलेश को पानी से बाहर निकाला और एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस में दिए बयान में ललित नागपाल ने बताया कि उनकी पत्नी कमलेश कुमारी पीएचडी कर रही थी। पढ़ाई के चलते पिछले काफी समय से मानसिक रूप से परेशान थी। उसका उपचार भी चल रहा था, लेकिन पिछले दो-तीन दिन से वह काफी परेशान चल रही थी। मानसिक परेशानी के चलते कमलेश ने आत्महत्या की है। 

क्या कहती है पुलिस 
केयूके थाना पुलिस के जांच अधिकारी कर्मबीर ढुल ने बताया कि पुलिस ने महिला के स्वजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया और शव स्वजनों को सौंप दिया गया। मामले में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई की गई है।
 
पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
 
chat bot
आपका साथी