Kurukshtra: त्रिपुष्कर योग में दीपावली और धनतेरस पर बाजार में खनक, दुकानदार और व्यापारियों को त्योहारी सीजन से काफी उम्मीदें

धनतेरस पर्व को लेकर शहर के बाजारों में खरीददारों की भीड़ से व्यापारी भी उत्साहित हैं। उन्हें इस बार खासी कमाई की उम्मीद है। इस पर्व पर कुछ न कुछ नया खरीदने की परंपरा को शुभ माना जाता है। इस दिन भगवान धनवंतरि देव की पूजा घर-घर होती है।

By Naveen DalalEdited By: Publish:Tue, 02 Nov 2021 03:41 PM (IST) Updated:Tue, 02 Nov 2021 03:41 PM (IST)
Kurukshtra: त्रिपुष्कर योग में दीपावली और धनतेरस पर बाजार में खनक, दुकानदार और व्यापारियों को त्योहारी सीजन से काफी उम्मीदें
कुरुक्षेत्र में व्यापारी इस बार धनतेरस पर काफी उम्मीदें लगाकर बैठे हैं।

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र। धनतेरस पर्व के साथ शुरू होने वाले दीपावली पर्व को लेकर बाजार तैयार हैं। मंगलवार को धनतेरस को परंपरागत रूप से मनाने के साथ-साथ व्यापारी भी उत्साहित हैं। पर्व को लेकर शहर के बाजार गुलजार हो गए। खासकर सोने और चांदी के अलावा बर्तनों की चमक भी बढ़ गई है। जिससे व्यापारियों के चेहरे चमक उठे हैं। सर्राफा और बर्तन व्यापारियों को इस बार 50 करोड़ रुपये की खरीद होने की आस है। खासकर कोरोना से उबरे जिले के व्यापारी इस बार धनतेरस पर काफी उम्मीदें लगाकर बैठे हैं।

नए बस स्टैंड के सामने स्थित एफिनीटी स्टोर के संचालक जयकुमार शर्मा व प्रिंस शर्मा ने बताया कि पिछले साल कारोना के चलते दीपावली कुछ फीकी रही थी। इस बार बाजार में ग्राहकी है। एफिनीटी स्टोर में धनतेरस और दीपावली को लेकर विशेष छूट दी जा रही है। इसके साथ गिफ्ट आइटम भी हैं। धनतेरस व दीपावली को लेकर लोग गत कई दिन से खरीदारी कर रहे हैं। सुबह स्टोर ओपन हो जाता है और देर रात तक खरीदारी चलती रहती है। इलेक्ट्रोनिक्स के आइटम पर छूट दी गई है। इसी तरह क्रोकरी और ग्रोसरी के आइटम पर भी छूट दी गई है।

बर्तन व सर्राफा कारोबारियों ने सजाया अपने प्रतिष्ठानों को

अग्रवाल ज्वैलर्स के संचालक अश्वनी जिंदल ने बताया कि बर्तन बाजार के अलावा सर्राफा कारोबारियों ने अपने प्रतिष्ठानों को सजा दिया है। खरीददारों की डिमांड के अनुसार जहां चांदी-सोने के सिक्कों की चमक ग्राहकों को लुभा रही है, वहीं इस चांदी के दीये, श्रीलक्ष्मी गणेश जी की मूर्ति, दो हजार का नोट भी ग्राहकों को खासा पसंद आ रहा है। स्टील, पीतल और कांसे के दैनिक उपयोग के बर्तन भी खरीदारों में विशेष आकर्षण पैदा कर रहे हैं।

डीनर सेट के साथ ही बर्तनों में पूजा के थाल, जलार्पण को कांस्य का लोटा ही नहीं अगरबत्ती स्टैंड भी सर्राफा व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों पर इस पर्व की बिक्री के मद्देनजर रखे हैं। धनतेरस पर्व को लेकर शहर के बाजारों में खरीददारों की भीड़ से व्यापारी भी उत्साहित हैं। उन्हें इस बार खासी कमाई की उम्मीद है। इस पर्व पर कुछ न कुछ नया खरीदने की परंपरा को शुभ माना जाता है। इसके अलावा इस दिन भगवान धनवंतरि देव की पूजा घर-घर होती है, ताकि शारीरिक रूप से परिवार के लोग स्वस्थ रहें, उनकी आयु में वृद्धि हो। व्यापारियों ने धनतेरस पर्व को भुनाने की खास तैयारियां की हैं।

धनतेरस पर से काफी आस : प्रधान

सर्राफा एसोसिएशन के प्रधान मनोज गुप्ता ने बताया कि आस तो बहुत ज्यादा की है। मगर कोरोना का प्रभाव अभी भी है। इसकी वजह से लोग छोटे मूर्तियां ही खरीद रहे हैं। धनतेरस पर इस बार काफी आस है। लक्ष्मी-गणेश, चांदी के बर्तन, दीये, लक्ष्मी और गणेश के चित्र वाले सिक्के, कुबेर जी का लाकेट भी उपलब्ध हैं।

बर्तनों में डिनर सैट की डिमांड

लक्ष्मी बर्तन एवं क्राकरी स्टोर संचालक हिमांशु गर्ग ने बताया कि धनतेरस के मौके पर बर्तन की खरीद को शुभ माना जाता है। ग्राहकों की पसंद इस पर्व पर डिनर सेट बना हुआ है, जिसकी कीमत बाजार में दो हजार रुपये से चार रुपये तक है। इसके अलावा क्राकरी की भी खासी डिमांड है।

chat bot
आपका साथी