कुरुक्षेत्र में रोडवेज पूरी तरह अनलॉक के इंतजार में, शिमला सहित चार रूट अभी नहीं शुरू

कुरुक्षेत्र में रोडवेज डिपो अभी तक पूर तरह से अनलॉक नहीं हुआ है। अभी तक सभी रूट शुरू नहीं हो सके हैं। जयपुर गुरुग्राम और रोहतक रूट शुरू गया है। जबकि शिमला सहित चार रूट खुलने का इंतजार है। 50 फीसदी यात्रियों के नियम के साथ तीनों रूट शुरू।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 09:18 AM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 09:18 AM (IST)
कुरुक्षेत्र में रोडवेज पूरी तरह अनलॉक के इंतजार में, शिमला सहित चार रूट अभी नहीं शुरू
कुरुक्षेत्र से जयपुर, गुरुग्राम और रोहतक रूट शुरू।

कुरुक्षेत्र, [अनुज शर्मा]। मई माह में लगे लाकडाउन के बाद से बंद पड़े रूटों को खोलने के लिए प्लान तैयार कर लिया है। जिसके तहत कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो ने एक-एक कर रूटों पर अपनी बसों को रवाना शुरू कर दिया है। अभी कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो ने जयपुर, गुरुग्राम और रोहतक रूटों पर अपने बस सेवा देनी शुरू कर दी है। ऐसे में रोजाना लाखों रुपयों के हो रहे नुकसान की थोड़ी बहुत भरपाई हो सकेंगी।

ड्यूटी इंस्पेक्टर (डीआइ) कुलदीप सिंह ने बताया कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर को देखते हुए प्रदेश सरकार ने मई माह में दोबारा से संपूर्ण लाकडाउन लगा दिया था। जिस कारण कुरुक्षेत्र डिपो की लगभग सभी लंबे रूटों पर बस सेवाओं पर रोक लगा दी थी और जो बसें चल रही है। उनमें भी 50 फीसदी यात्री बैठाने के निर्देश जारी किए गए है। जिसके आधार लोकल रूटों पर बस दौड़ रही है। अब कोरोना महामारी का असर कम होने लगा है। जिसको देखते हुए सरकार व परिवहन विभाग ने प्रदेशभर के डिपो महाप्रबंधकों को पत्र जारी कर लंबे रूटों को सुविधा अनुसार खोलने के आदेश दिए है। जिसके तहत कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो ने अपने तीन जयपुर, गुरुग्राम और रोहतक रूटों पर बसों को रवाना शुरू कर दिया है।

शिमला सहित चार रूट खुलने का इंतजार

डीआइ कुलदीप सिंह ने बताया कि अधिकारियों, कर्मचारियों और यात्रियों को कुरुक्षेत्र डिपो से शिमला सहित बैजनाथ, हरिद्वार और मथुरा रूट खुलने का बड़ी बेसब्री से इंतजार है। इन चारों रूटों पर बस सेवा बहाल होने पर सीधे तौर पर रोडवेज कुरुक्षेत्र डिपो की आमदनी में बढ़ोतरी होगी और यात्रियों को कम जेब खर्च पर इन स्थानों पर जाने का मौका मिलेगा। चूंकि अभी यात्री अपने निजी वाहनों से इन स्थानों पर घूमने के लिए जा रहे है।

इस समय रवाना होगी इन रूटों पर बसें

रूट समय

गुरुग्राम 6:00 बजे

जयपुर 7:30 बजे

रोहतक 7:40 बजे

कोरोना के केस बढ़ते केसों पर रोक लगने के बाद डिपो ने जयपुर, गुरुग्राम व रोहतक रूटों पर बस भेजनी शुरू कर दी है। इन तीनों रूटों पर भी 50 फीसदी यानी 25 यात्रियों के साथ बस रवाना हो रही है। अब यात्रियों को शिमला सहित चार अन्य रूटों के खुलने का इंतजार है। जो परिवहन विभाग के आदेश पर शुरू कर दिए जाएंगे।

अशोक मुंजाल, महाप्रबंधक, डिपो कुरुक्षेत्र।

chat bot
आपका साथी