कुरुक्षेत्र में रोडवेज की हालत खस्ता, दो साल से नहीं मिलीं नई बसें, सालों से बंद पड़े 10 लंबे रूट

धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में रोडवेज की हालत खस्ता है। डिपो में 143 बसें हैं। इनमें से 127 बसें रोडवेज और 16 बसें लीज पर शामिल हैं। डिपो की आमदनी घट रही है। लगातार डिमांड भेजी जा रही हैं। दो साल में 9 पिंक मिनी बसें ही मिली हैं।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 03:59 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 03:59 PM (IST)
कुरुक्षेत्र में रोडवेज की हालत खस्ता, दो साल से नहीं मिलीं नई बसें, सालों से बंद पड़े 10 लंबे रूट
कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो में हिल स्टेशन पर जाने लायक दो-चार बसें ही बची हैं।

अनुज शर्मा, कुरुक्षेत्र। परिवहन विभाग के कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो में हर साल बसों की संख्या घट रही है। जिस कारण डिपो में नई बसों के ना होने से कई सालों से लंबे रूट बंद पड़ हुए है। जिसका सीधा असर डिपो कुरुक्षेत्र की आमदनी पर पड़ रहा है। वहीं हाल ही में बेड़े में मौजूद बसों की संख्या की बात करे तो डिपो में अभी 143 बसें है। इनमें से 127 बसें रोडवेज की और 16 बसें लीज की शामिल है। डिपो में नई आई लीज की बसों को अगर छोड़ दिया जाए तो डिपो के पास दिल्ली-चंडीगढ़ सहित अन्य लंबे रूटों पर भेजने के लिए बसें उपलब्ध नहीं है। वहीं लंबे रूटों पर बसों के ना जाने से रोजाना डिपो को लाखों रुपयों का नुकसान हो रहा है।

225 बसों के हिसाब से होती है कर्मचारियों की भर्ती

आल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के सचिव रणजीत करोड़ा ने बताया कि डिपो में 225 बसों के हिसाब से चालक-परिचालकों व अन्य स्टाफ की भर्ती की जाती है। लेकिन डिपो आज तक यह आंकड़ा नहीं छू सका है। चूंकि हर साल बेड़े से गाड़ियां कंडम होती है। लेकिन उनकी बजाय नई नहीं मिलती। जिस कारण लंबे रूट बंद पड़े है। कुरुक्षेत्र डिपो में 222 चालक है। इनमें 136 रूटों पर और 86 अन्य ड्यूटियाें पर कार्यरत है। वहीं डिपो में 165 चालक है। इनमें 138 रूटों पर और 27 अन्य ड्यूटियों पर कार्यरत है।

हिल स्टेशन भेजने लायक दो-चार गाड़ियां

सचिव रणजीत करोड़ा ने बताया कि कुरुक्षेत्र डिपो में किसी भी हिल स्टेशन और अन्य धार्मिक स्थानों पर भेजने के काबिल बेड़े में दो-चार गाड़ियां ही उपलब्ध हैं। यूनियन मांग करती है नार्म्स हिसाब से रोडवेज डिपो में 225 बसें दी जाए। जिससे कई सालों से बंद पड़े रूटों को चलाया जा सकें। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड के काेटद्वार, हलद्वानी, ऋषिकेस, पठानकोट, चार टाइम शिमला, हिमाचल प्रदेश के नूरपूर, राजस्थान के पुष्कर, अजमेर, अलवर व मथुरा बंद पड़े हैं।

बेड़े में कब-कब आई और कंडम हुई नई बस

वर्ष         नई बस   कंडम बस

2011          36       32 

2012         40       36

2013        15        26

2014         37       08

2015         04       00

2016         08       09

2017         00       00

2018         16       12

2019         00       15

2020         09       23

कुल           164     161

दो साल में 9 मिनी पिंक बसें मिलीं

कुरुक्षेत्र डिपो के महाप्रबंधक अशोक मुंजाल ने कहा कि डिपो की ओर से हर साल नई बसों की मांग मुख्यालय भेजी जाती है। पिछले दो सालों में मात्र नौ बसें, वाे भी मिनी पिंक बसें आई हैं। अब फिर डिपो से डिमांड भेजी जाएगी।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी