कोरोना की तीसरी लहर से जंग को तैयार कुरुक्षेत्र, 35 नए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मिले

कुरुक्षेत्र में मगर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने का प्रयास तेजी से हो रहा है। इसलिए जिले में एलएनजेपी अस्पताल और शाहाबाद सीएचसी में ऑक्सीजन प्लांट लगाने को लेकर प्रक्रिया चल रही है। आपात स्थिति के लिए जिला ऑक्सीजन के मामले में तैयार हो जाएगा।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 04:53 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 04:53 PM (IST)
कोरोना की तीसरी लहर से जंग को तैयार कुरुक्षेत्र, 35 नए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मिले
कुरुक्षेत्र में अब कुल 123 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर हो गए हैं।

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र। कोरोना की दूसरी लहर से निपटने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग संभावित तीसरी लहर के लिए अपने आपको तैयार करने में लग गया है। दूसरी लहर में सबसे ज्यादा ऑक्सीजन को लेकर मारामारी हुई। अब संभावित तीसरी लहर में स्वास्थ्य विभाग पहले से चौकस हो गया है। जिले में न केवल एंबुलेंस वेंटिलेटर समेत 32 वेंटिलेटर उपलब्ध हैं। वहीं जिले को 35 नए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मिले हैं। इन कंसंट्रेटर का काम तुरंत आक्सीजन बनाकर मरीज को देना है इससे पहले जिले के स्वास्थ्य विभाग के पास 88 कंसंट्रेटर थे। यानी अब जिले में 123 आक्सीजन कंसंट्रेटर हो गए हैं। जबकि और कंसंट्रेटर की डिमांड भी की गई है। 

शाहाबाद सीएचसी व एलएनजेपी अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट 

संभावित तीसरी लहर का प्रभाव कितना रहने वाला है इसको लेकर अभी वैज्ञानिक कुछ भी कहने से परहेज कर रहे हैं। मगर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने का प्रयास तेजी से हो रहा है। इसलिए जिले में एलएनजेपी अस्पताल और शाहाबाद सीएचसी में आक्सीजन प्लांट लगाने को लेकर प्रक्रिया चल रही है। हालांकि यह प्रक्रिया काफी ढीली चल रही है। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान इसे दो से तीन सप्ताह में लगाने का दावा किया जा रहा था, लेकिन दूसरी लहर बीतने के बाद आक्सीजन प्लांट के निर्माण में भी भी गति धीमी हो गई है। मगर आक्सीजन प्लांट लगने के बाद किसी भी आपात स्थिति के लिए जिला आक्सीजन के मामले में तैयार हो जाएगा। 

एक मिनट में पांच लीटर आक्सीजन बनाता कंसंट्रेटर

डिप्टी सिविल सर्जन डा. आरके सहाय ने बताया कि अब तक 123 आक्सीजन कंसंट्रेटर आ चुके हैं और की डिमांड भी की हुई है। एक आक्सीजन कंसंट्रेटर एक मिनट में पांच लीटर तक आक्सीजन बनाता है, जोकि एक मरीज के लिए काफी है। स्वास्थ्य विभाग कोरोना महामारी के लिए पहले से तैयार है।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी