मोस्ट वांटेड पर खाकी की नजर, कुरुक्षेत्र में जुटाया जा रहा डाटा

कुरुक्षेत्र पुलिस भगोड़े मोस्‍टवांटेड और जंपरों पर खाकी की नजर है। खाकी इनका डाटा जुटाने में लगी है। वर्ष 2020 में पकड़े 171 अपराधी। 31 मार्च वर्ष 2021 में पकड़े 40 अपराधी। हर थानों में इसकी सूचना दे दी गई।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Fri, 09 Apr 2021 05:30 PM (IST) Updated:Fri, 09 Apr 2021 05:30 PM (IST)
मोस्ट वांटेड पर खाकी की नजर, कुरुक्षेत्र में जुटाया जा रहा डाटा
कुरुक्षेत्र पुलिस को मोस्‍टवांटेड की तलाश है।

कुरुक्षेत्र, [सतविंद्र सिंह]। आपराधिक वारदातों को अंजाम देकर या जमानत पर जा कर छिपे बैठे अपराधियों को पुलिस अब ढूंढ-ढूंढ कर निकाल रही है। 31 मार्च वर्ष 2021 तक पुलिस ने भगोड़े 31 अपराधियों को ढूंढ निकाला है। इनके साथ ही नौ मोस्ट वांटेड काबू किए, जबकि पुलिस की सूची में अभी ऐसे कई अपराधी हैं जो पुलिस को चकमा दे रहे हैं। पुलिस ने अब इन पर पैनी नजर रखनी आरंभ कर दी है। पुलिस के भगोड़ा अपराधी पकड़ो प्रकोष्ठ के साथ-साथ पुलिस की अपराध शाखा, एंटी नारकोटिक सैल व संबंधित थानों की पुलिस इनकी तलाश में है।

एसपी हिमांशु गर्ग ने पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए थे। एसपी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि आपराधिक वारदातों को अंजाम देकर फरार होने वाले आरोपितों, जमानत लेने के बाद अदालत में पेश न होने वाले व बेल जंपर पर विशेष अभियान चला कर काबू किया जाए। ऐसे लोग ही दोबारा से वारदातों को अंजाम देते हैं। इन्हें गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजना भी पुलिस का काम है। इसके लिए पुलिस अधिकारी कार्रवाई करें। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन माह में 40 ऐसे अपराधियों को गिरफ्तार किया।

भगोड़े 8.25 फीसद

बेल जंपर 1.12 फीसद

मोस्ट वांटेड 81.81 फीसद पकड़े हैं।  

वर्ष 2020 में पकड़े 171 अपराधी

पुलिस ने वर्ष 2020 में भगोड़े, बेल जंपर व मोस्ट वांटेड 171 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 86 भगोड़े अपराधी, 66 बेल जंपर व 19 मोस्ट वांटेड हैं।

वर्ष 2020 में पकड़े 86 भगोड़े अपराधी

जनवरी : 17

फरवरी : 16

मार्च : 10

अप्रैल : दो

जून : आठ

जुलाई : नौ

अगस्त : 10

सितंबर : तीन

अक्टूबर : चार

नवंबर : पांच

दिसंबर : दो  

2020 में पकड़े 66 बेल जंपर

जनवरी : आठ

फरवरी : सात

मार्च : आठ

मई : चार

जून : एक

जुलाई : दो

अगस्त : छह

सितंबर : छह

अक्टूबर : नौ

नवंबर : 11

दिसंबर : चार

मोस्ट वांटेड : 19

इस साल 31 मार्च 2021 तक पकड़े 18 भगोड़े

जनवरी : सात

फरवरी : आठ

मार्च : तीन

एक जनवरी से 31 मार्च 2021 तक पकड़े 13 बेल जंपर

जनवरी : एक

फरवरी : चार

मार्च : आठ

एक जनवरी से 31 मार्च 2021 तक पकड़े नौ मोस्ट वांटेड

मोस्ट वांटेड : नौ

कुल भगोड़े, बेल जंपर व मोस्ट वांटेड फीसद में

भगोड़े : 8.25 फीसद

बेल जंपर : 1.12 फीसद

मोस्ट वांटेड : 81.81 फीसद

chat bot
आपका साथी