Fraud In kurukshetra: पुलिस को मिली सफलता, विदेश भेजने के नाम पर 14 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाला दूसरा आरोपित गिरफ्तार

कुरुक्षेत्र में पुलिस की स्पेशल डिटेक्टिव सेल ने विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में दूसरे आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित से पांच हजार रुपये बरामद हुए हैं। आरोपित लाडवा थाना के गांव लाठी धनौरा निवासी सुखबीर सिंह को अदालत में पेश किया।

By Naveen DalalEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 06:47 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 06:47 PM (IST)
Fraud In kurukshetra: पुलिस को मिली सफलता, विदेश भेजने के नाम पर 14 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाला दूसरा आरोपित गिरफ्तार
कुरुक्षेत्र में विदेश भेजने के नाम पर की थी ठगी।

कुरुक्षेत्र, जागरण संवाददाता। कुरुक्षेत्र में पुलिस के स्पेशल डिटेक्टिव सेल ने विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में दूसरे आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित से पांच हजार रुपये बरामद हुए हैं। आरोपित लाडवा थाना के गांव लाठी धनौरा निवासी सुखबीर सिंह को अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

पुलिस ने दी जानकारी के अनुसार

डीएसपी मुख्यालय सुभाष चंद्र ने बताया कि करनाल के गांव गढ़ी गुजरान निवासी जयबीर सिंह ने 22 जून को लाडवा थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह अपने पुत्र गौरव चहल को विदेश भेजना चाहता था। उसकी मुलाकात गांव लाठी धनौरा निवासी सुखबीर सिंह से हुई थी। उसके परिवार से प्रदीप कुमार का साला साहिल बाहर विदेश जर्मन गया हुआ और सुखबीर लड़का रोबिन भी जर्मन गया हुआ है। रोबिन ने साहिल को बताया कि उसके पिता बच्चों को बाहर भेजने का काम करते हैं। अगर उसके परिवार से कोई विदेश जाना चाहता है तो उसके पिता से मिल लेना।

प्रदीप का लड़का बलराम व उसके रिश्तेदार जरनैल सिंह का लड़का कमल सिंह भी पढ़ाई के लिए विदेश जाना चाहता था। तीनों ने अपने बच्चों को यूक्रेन भेजने के बारे में बात की। सुखबीर ने बताया कि वह तीनों बच्चों को स्टडी वीजा पर विदेश भेज देंगे। प्रत्येक का साढ़े चार लाख रुपये खर्च आएगा। आरोपित ने उनसे लगभग 14 लाख रुपये ले लिए। छह अप्रैल को तीनों बच्चों को यूक्रेन की फ्लाइट में बैठा दिया। वहां पंहुचने के बाद उनके कागजात चेक किए गए। उनको अवैध तरीके से विदेश भेजा गया था, जबकि उन्हें बताया गया कि उनकी यूनिवर्सिटी व छात्रावास की फीस जमा नहीं है। तीनों को वहां से भारत वापस भेज दिया।

आरोपितों से पैसे मांगने पर उन्होंने पैसे देने से इंकार कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच स्पेशल डिटेक्टिव सैल को सौंपी। स्पेशल डिटेक्टिव सैल के प्रभारी विक्रम मान के नेतृत्व में एसआइ बलजीत सिंह की टीम ने मामले में आरोपित अंबाला के बलदेव नगर निवासी नीतिश कुमार को गिरफ्तार किया था। स्पेशल डिटेक्टिव सैल की टीम ने आरोपित गांव लाठी धनौरा निवासी सुखबीर सिंह को गिरफ्तार किया।

chat bot
आपका साथी