कुरुक्षेत्र में कैंटर चालक को चाकू मारकर छीना पर्स, लहूलुहान कर सड़क पर फेंककर हुए फरार

कुरुक्षेत्र में बदमाश कैंटर ड्राइवर पर चाकू से हमला कर उसका पर्स छिनकर फरार हो गए। पर्स में 12 हजार 200 रुपये थे। आरोपितों ने शिकायतकर्ता को लहूलुहान कर दिया। गंभीर हालत में उसे एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया है।

By Rajesh KumarEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 11:30 AM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 11:30 AM (IST)
कुरुक्षेत्र में कैंटर चालक को चाकू मारकर छीना पर्स, लहूलुहान कर सड़क पर फेंककर हुए फरार
कुरुक्षेत्र में कैंटर चालक का पर्स छिनकर भागे बदमाश।

कुरुक्षेत्र, जागरण संवाददाता। कुरुक्षेत्र में स्नैचिंग का मामला सामने आया है। केयूके थाना पुलिस के अंतर्गत कैथल रोड पर चट्ठा पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात युवको ने एक कैंटर चालक को चाकू मारकर उसका पर्स छीन लिया है। पर्स में 12 हजार 200 रुपये थे। आरोपितों ने शिकायतकर्ता को लहूलुहान कर दिया। गंभीर हालत में उसे एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया, जहा उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

चाकू मारकर छिना पर्स

राजस्थान के जिला बाड़मेर के गांव नहरी की ढाहानी निवासी रामा राम ने केयूके थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि वह कैंटर का चालक है। छह दिसंबर को रात करीब सवा 12 बजे वह अपने कैंटर में केमिकल छोड़कर यमुनानगर से वाया ढांड, कैथल गुजरात जा रहा था। जब वह नरवाना ब्रांच नहर से आगे कैथल रोड पर चट्ठा पेट्रोल पंप के समीप ढाबे पर पहुंचा तो वह  कैंटर रोककर पानी लेने के नीचे उतरा। इसी दौरान अचानक पीछे से एक युवक ने उसकी कमर में चाकू मारा। चाकू लगने से वह सड़क पर गिर गया। दूसरे लड़के ने उसकी पेंट की जेब से उसका पर्स निकाल लिया।

उसके पर्स में करीब 12 हजार 200 रुपये थे। तीसरे युवक ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया। चौथे युवक ने कहा कि इसको जान से मार दो, लेकिन वे तीनों मना करने लगे। चारों उसे सड़क पर लहुलुहान कर छोड़कर भाग गए। कुछ देर बाद उसे होश आया तो उसने अपने आप को लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में पाया। वह अस्पताल में भर्ती है और उसका कैंटर मौके पर खड़ा है। पुलिस ने घायल रामा राम के बयान के आधार पर केस दर्ज कर जांच सहायक उपनिरीक्षक जगदीश चंद को सौंपी है। 

पुलिस कर रही है मामले की जांच : एएसआइ जगदीश चंद 

केयूके थाना पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक जगदीश चंद ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जल्द ही आरोपित पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

chat bot
आपका साथी