जानिये, आज 13 जनवरी को पानीपत में क्‍या कार्यक्रम, कब लगेंगे बिजली कट

पानीपत शहर में होने वाले कार्यक्रमों की पूरी जानकारी इस खबर में आपको मिल जाएगी। शहर भर में 13 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम उनके स्‍थल और समय तक की जानकारी उपलब्‍ध है। शिविर से लेकर धरना प्रदर्शन तक का जानिए शेड्यूल।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Wed, 13 Jan 2021 08:55 AM (IST) Updated:Wed, 13 Jan 2021 08:55 AM (IST)
जानिये, आज 13 जनवरी को पानीपत में क्‍या कार्यक्रम, कब लगेंगे बिजली कट
13 जनवरी को शहर में होने वालेे कार्यक्रम।

पानीपत, जेएनएन। बिजली उपभोक्ताओं को अघोषित कटों की मार से बचाने के लिए विभाग की ओर से मेंटीनेंस का काम लगातार जारी है। बारी बारी से सभी फीडर का मेंटीनेंस किया जा रहा है। टूटे खंभे से लेकर तार व खराब केबल को बदला जा रहा है। साथ ही ओवरलोडिंग फीडरों को भी विभाग दो हिस्सों में विभाजित कर रहा है। ताकि उपभोक्ताओं को परेशानी न हो। ऐसे ही सामान्य मेंटीनेंस के चलते बुधवार को भी समालखा, सब अर्बन व सिटी डिवीजन में नौ फीडर पर घंटों बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

समालखा डिवीजन

बिहोली सब डिवीजन में 33 केवी डिकाडला लाइन दोपहर 11 से 3 बजे तक बंद रहेगी।

छाजपुर सब डिवीजन में 11 केवी सरस्वती दोपहर 11 से शाम 4 बजे तक बंद होगी।

समालखा सब डिवीजन में 11 केवी लाइन पार सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक बंद रहेगी।

सब अर्बन डिवीजन 

मतलौडा सब डिवीजन में 11 केवी कवी डीएस सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगी।

सब अर्बन सब डिवीजन में 11 केवी जीतगढ़ सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक बंद रहेगी।

इसराना सब डिवीजन में 11 केवी इसराना डीएसी सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक बंद होगी।

सिटी डिवीजन 

सिटी सब डिवीजन में 11 केवी विश्वकर्मा फीडर दोपहर 11 से शाम 5 बजे तक बंद रहेगा।

सनौली रोड सब डिवीजन में 11 केवी गीता मंदिर अर्बन फीडर दोपहर 11 से 1 बजे तक बंद रहेगा।

माडल टाउन सब डिवीजन में 11 केवी असंध रोड अर्बन फीडर पर दोपहर 11 से 3 बजे तक सप्लाई बंद रहेगी।

आज के प्रमुख कार्यक्रम 

अंध विद्यालय में लोहड़ी पर्व 

अंध विद्यालय में दादा लख्मी चंद कला विकास मंच की ओर से लोहड़ी पर्व मनाया जाएगा, सुबह 11 बजे से

आर्य समाज में हवन 

माडल टाउन स्थित आर्य समाज मंदिर में हवन व लोहड़ी उत्सव, तीसरे पहर तीन से पांच बजे तक।

वृद्ध आश्रम में लोहड़ी पर्व

स्माइल फाउंडेशन की ओर से सनौली रोड स्थित वृद्ध आश्रम में लोहड़ी पर्व मनाया जाएगा, 5:30 बजे से

आनलाइन योग शिविर 

पतंजलि की ओर से आनलाइन योग शिविर, सुबह सात बजे और शाम छह बजे। फेसबुक पर पतंजलि पेज से जुड़ सकते हैं।

chat bot
आपका साथी