किशनपुरा को मिलेगी पहचान, 20.40 लाख से बनाएंगे स्वागत गेट

किशनपुरा को अब अलग से पहचान मिलेगी। इसके लिए नगर निगम ने 20.40 लाख रुपये का वर्कआर्डर जारी कर दिया गया है। इसमें भव्य स्वागत गेट बनाया जाएगा। इससे लोगों पता चल सकेगा कि किशनपुरा कहां से शुरू होता है और कहां तक दायरा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 11:58 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 11:58 PM (IST)
किशनपुरा को मिलेगी पहचान, 20.40 लाख से बनाएंगे स्वागत गेट
किशनपुरा को मिलेगी पहचान, 20.40 लाख से बनाएंगे स्वागत गेट

जागरण संवाददाता, पानीपत : शहर के किशनपुरा को अब अलग से पहचान मिलेगी। इसके लिए नगर निगम ने 20.40 लाख रुपये का वर्कआर्डर जारी कर दिया गया है। इसमें भव्य स्वागत गेट बनाया जाएगा। इससे लोगों पता चल सकेगा कि किशनपुरा कहां से शुरू होता है और कहां तक दायरा है। स्वागत गेट के लिए पहले भी लोगों ने मांग की थी। अब पूरी हो गई। इससे पहले शहर में कई जगहों पर स्वागत गेट मंजूर हो चुके हैं। स्वागत गेट के लिए लोगों काफी वर्षों से मांग कर रहे थे। अब उनकी यह मांग भी पूरी होने जा रही है।

किशनपुरा शहर का अहम हिस्सा है और स्वागत गेट बनने के बाद क्षेत्र को नई पहचान मिल सकेगी। पहले किशनपुरा आने वाले लोगों को यह पता नहीं होता था कि किशनपुरा में इंट्री कहां से की जाए। इससे लोग काफी परेशान थे। अब इस गेट को बनाने के लिए गुरुग्राम की कंपनी से संपर्क किया गया है। भव्य स्वागत गेट तैयार करेगा। दिनभर में 20 हजार से लोगों रहता है आना-जाना

किशनपुरा से प्रतिदिन 20 हजार से ज्यादा लोगों का आना-जाना लगा रहता है। स्वागत गेट लगने से किशनपुरा बाजार में अलग ही रौनक देखने को मिल रही है। अभी किशनपुरा की दो जगह की गई चिन्हित

स्वागत गेट बनाने के लिए दो जगह चिन्हित की गई है। इसमें किशनपुरा के मेन बाजार व सूर्या हाईवे की जगह को चिन्हित किया गया है। इन दोनों जगहों में किसी एक जगह स्वागत गेट बनाया जाएगा। इसके लिए नगर निगम की मेयर अवनीत कौर ने रिपोर्ट भी मांगी है। जल्द करवाया जाएगा वर्कआर्डर जारी

वार्ड 15 की पार्षद सुमन रानी ने जागरण से बातचीत में बताया कि किशनपुरा में स्वागत गेट बनाया जाएगा। इसके लिए टेंडर लग चुका है। जल्द ही वर्कआर्डर भी जारी करवाया जाएगा। स्वागत गेट से मिलती है क्षेत्र को नई पहचान

नगर निगम के मेयर अवनीत कौर ने जागरण से बातचीत में बताया कि स्वागत गेट से क्षेत्र को नई पहचान मिलती है। इसके लिए शहर में सनौली रोड गुरुद्वारे के पास व किशनपुरा में स्वागत गेट बनाए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी