दुष्‍कर्म के आरोपित का दुस्‍साहस, पिता को पीट बेटी का किया अपहरण

पानीपत में दुष्‍कर्म के आरोपित ने पिता को पीट कर उसकी बेटी का अपहरण कर लिया। आरोपितों की कार कीचड़ में धंस गई।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Fri, 10 Jul 2020 03:40 PM (IST) Updated:Fri, 10 Jul 2020 03:40 PM (IST)
दुष्‍कर्म के आरोपित का दुस्‍साहस, पिता को पीट बेटी का किया अपहरण
दुष्‍कर्म के आरोपित का दुस्‍साहस, पिता को पीट बेटी का किया अपहरण

पानीपत, जेएनएन। डकैती के केस में सजायाफ्ता और अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोपित युवक ने तीन साथियों के साथ मिलकर बुधवार को हरिनगर के पास युवती के पिता को पाइप व डंडों से पीटा। युवती का कार से अपहरण कर लिया। लोगों ने पीछा किया। इसी बीच, कार कीचड़ में धंस गई। आरोपित युवती को छोड़कर फरार हो गए। 

मॉडल टाउन क्षेत्र की एक कॉलोनी के व्यक्ति ने बताया कि उसकी दो बेटी व दो बेटे हैं। मॉडल टाउन थाना क्षेत्र का अनिल वर्ष 2016 में उसकी 15 साल की बड़ी बेटी का अपहरण करके ले गया था। बेटी की साथ मारपीट कर दुष्कर्म किया। छह महीने बाद अनिल राजस्थान के बीकानेर में डकैती केस में गिरफ्तार हो गया। इस मामले में अनिल ढाई महीने जेल में बंद रहा। बेटी 2019 में आरोपित के चंगुल से छूटकर घर लौट आई थी। तब मॉडल टाउन थाने में अपहरण व दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया गया। इस मामले में अनिल पांच महीने जेल में रहा। 26 दिसंबर 2019 को आरोपित जेल से छूटा। बार-बार बेटी का रास्ता रोकता है और रिवाल्वर दिखाकर धमकी देता है कि पुलिस में दी शिकायत को वापस ले लो, नहीं तो अपहरण कर उसे मार डालेगा। बेटी का जीना मुहाल हो गया है।

बुधवार को दोपहर बाद तीन बजे वह और बेटी मॉडल टाउन थाने में शिकायत देकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान हरिनगर के पास अनिल, अपने दोस्त जस्सी व एक अन्य युवक के साथ कार से आया। तीनों युवकों ने उसको पाइप व डंडे से पीटा। राहगीरों ने उसे नहीं छुड़ाया। आरोपित कार से उसकी बेटी का अपहरण करने लगे। बेटी ने शोर मचाया और मदद मांगी। लोगों ने पीछा किया तो कार कीचड़ में धंस गई। कार की स्पीड कम हुई और आरोपित बेटी को छोड़कर कार से भाग गए।

पीडि़त युवती का आधार कार्ड 1997 का बनवाया, पिता की शादी 1999 में हुई

पीडि़त व्यक्ति ने बताया कि उसकी शादी 1999 में हुई थी। बेटी का जन्म 2000 में हुआ था। आरोपित अनिल ने फर्जी तरीके से बेटी का आधार कार्ड बनवाया, उस पर जन्म वर्ष 1997 लिखवाया। फिर शादी कर ली। बेटी की उस समय उम्र 15 थी। उसने मॉडल टाउन थाने में दस्तावेज जमा कराए, तभी पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज किया था। 

chat bot
आपका साथी