खुंभी प्लांट संचालक की गाड़ी रोक किया हमला, चार पर केस दर्ज

कस्बे के वार्ड सात के आजाद नगर निवासी खुंभी प्लांट संचालक पर चार युवकों ने गाड़ी रुकवा हमला कर दिया। वार्ड सात निवासी वीरेंद्र ने चौकी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी तीन लड़की हैं। उसने अपने भाई बिजेंद्र के बेटे सौरभ को गोद लिया हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 10 Nov 2021 07:02 PM (IST) Updated:Wed, 10 Nov 2021 07:02 PM (IST)
खुंभी प्लांट संचालक की गाड़ी रोक किया हमला, चार पर केस दर्ज
खुंभी प्लांट संचालक की गाड़ी रोक किया हमला, चार पर केस दर्ज

जागरण संवाददाता, समालखा : कस्बे के वार्ड सात के आजाद नगर निवासी खुंभी प्लांट संचालक पर चार युवकों ने गाड़ी रुकवा हमला कर दिया। वार्ड सात निवासी वीरेंद्र ने चौकी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी तीन लड़कियां हैं। उसने अपने भाई बिजेंद्र के बेटे सौरभ को गोद लिया हुआ है। कुरुक्षेत्र के पेहवा में खुंभी का प्लांट लगाया हुआ है। बेटा सौरभ प्लांट से खुंभी लेकर राई व बहालगढ़ में मोर रिलाइयंस कंपनी में बेचने के लिए जाता है।

तीन दिन पहले सौरभ ने उसे घर आकर बताया कि कुहाड़ पाना निवासी सम्राट ने उसके साथ कहासुनी कर देख लेने की धमकी तक दी। वीरेंद्र के मुताबिक सौरभ खुंभी बेचकर वापस आ रहा था। बैनीवाल चौक पर पहुंचा तो तभी उसकी महिद्रा बैलेरो गाड़ी को सम्राट व मोहित ने दो अन्य युवकों के साथ रुकवाकर उसे बुरी तरह से पीटकर घायल कर दिया।

राहगीरों ने सौरभ हमलावरों से छुड़वाया और मोबाइल के जरिये उसे घटना की सूचना दी। वह तुरंत मौके पर पहुंचा और सौरभ को पानीपत के प्रेम अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है। आरोप है कि आरोपित हमलावर सौरभ को जाते समय जान से मारने की धमकी भी देते गए।

chat bot
आपका साथी