खेलो इंडिया के ट्रायल 19 से

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 के 19 से 20 दिसंबर तक ट्रायल होंगे। सर छोटूराम स्टेडियम रोहतक में कबड्डी के 19 को लड़कियों और 20 को लड़कों के ट्रायल होंगे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 07:33 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 07:33 PM (IST)
खेलो इंडिया के ट्रायल 19 से
खेलो इंडिया के ट्रायल 19 से

जागरण संवाददाता, पानीपत : जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी प्रदीप पालीवाल ने बताया कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 के 19 से 20 दिसंबर तक ट्रायल होंगे। सर छोटूराम स्टेडियम रोहतक में कबड्डी के 19 को लड़कियों और 20 को लड़कों के ट्रायल होंगे। इसी तरह से महावीर स्टेडियम हिसार में खो-खो व हैंडबाल के 19 को लड़कियों और 20 को लड़कों, कर्ण स्टेडियम करनाल में वालीबाल व फुटबाल के 19 को लड़कियों और 20 को लड़कों, हाकी स्टेडियम शाहबाद में हाकी के 19 दिसंबर को लड़कियों और 20 को लड़कों, सेक्टर-21 कैथल के स्टेडियम में बास्केटबाल के 19 दिसंबर को लड़कियों और 20 दिसंबर को लड़कों के ट्रायल होंगे। ट्रायल देने वाले खिलाड़ियों को आधार कार्ड, पास पोर्ट, दसवीं की मार्कशीट, फोटो साथ ले जाना होगा। जन्म प्रमाण पत्र 21 नवंबर 2016 से पहले जारी किया होना चाहिए।

chat bot
आपका साथी