यमुनानगर में रुक नहीं रही खैर तस्करी, वन कर्मचारियों से भिड़ गया तस्कर, दो को घायल कर भागा

यमुनानगर में खैर तस्करों के हौसले बुलंद हैं। गांव रामगढ़ सवाई के जंगलों से तस्करों ने खैर की लड़की काटी। बाइक पर रखकर जाने लगे। दो वन कर्मियों ने पकड़ लिया। एक तस्कर फरार हो गया। दूसरे ने हथियार से वनकर्मियों पर हमला कर दिया।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 05:07 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 05:07 PM (IST)
यमुनानगर में रुक नहीं रही खैर तस्करी, वन कर्मचारियों से भिड़ गया तस्कर, दो को घायल कर भागा
यमुनानगर में तस्करों से बरामद की गई खैर की लकड़ी।

यमुनानगर/बिलासपुर, जेएनएन। यमुनानगर में खैर तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही, तस्करों के हौसले बुलंद हैं। गांव रामगढ़ सवाई के जंगल में खैर की लकड़ी को काट ला रहे तस्करों ने विरोध करने पर हथियार से वन विभाग के दो कर्मचारियों पर हमला कर दिया। इससे दोनों घायल हो गए। तस्कर अंधेरे का फायदा उठा मौके से भाग निकले। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

वन विभाग के दरोगा मान सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि शनिवार की रात को तस्कर गांव रामगढ़ सवाई के जंगलों से खैर की लकड़ी काटने की फिराक में हैं। उन्होंने वन विभाग के गार्ड विकास कुमार के साथ अन्य कर्मचारियों सहित एक टीम का गठन किया। वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी जंगल के पास नदी में पहुंचे तो वहां उनको एक बाइक खड़ी मिली। उन्हाेंने कर्मचारी सुखबीर व आशिक अली को बाइक के पास पहरे पर लगा दिया। जबकि अन्य कर्मचारियों को जंगल से बाहर निकलने वाले रास्तों पर तैनात कर दिया।

दो कर्मचारियों से भिड़ गया तस्कर

कुछ ही देर में जंगल से नदी की ओर से दो व्यक्ति कंधे पर खैर की लकड़ी के टुकड़ों को उठाकर बाइक की ओर आए। जैसे ही तस्कर लकड़ी को बाइक पर लेकर चलने की तैयारी करने लगे तो वन विभाग के सुखबीर व अशिक अली ने उन्हें पकड़ने के लिए दबोचा। एक तस्कर मौका पाकर भाग निकला, जबकि दूसरे के साथ दोनों की झपड़ हो गई।

हथियार से कर दिया हमला

तस्कर ने हथियार से हमला कर दिया। इसमें दोनों कर्मचारी घायल हो गए और आरोपित अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकला। मान सिंह ने बताया कि खैर तस्करों की बाइक, मोबाइल व डेढ़ क्विंटल खैर की लकड़ी कब्जे में कर ली गई। घटना की सूचना वन विभाग के उच्चाधिकारियों को दी गई।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी