स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर बॉर्डर पर चौकसी

संवाद सूत्र सनौली स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर यमुना बॉर्डर पर चौकसी बढ़ा दी ह

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Aug 2020 07:37 AM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 07:37 AM (IST)
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर बॉर्डर पर चौकसी
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर बॉर्डर पर चौकसी

संवाद सूत्र, सनौली : स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर यमुना बॉर्डर पर चौकसी बढ़ा दी है। शुक्रवार को बॉर्डर से लगे पक्के और कच्चे रास्तों पर पुलिस ने विशेष चेकिग अभियान चलाया।

सनौली थाना एयएचओ सुरेंद्र दहिया ने पुलिस टीम के साथ यमुना नाका बॉर्डर पर वाहानों की विशेष चेकिग की। पुलिसकर्मी सादी वर्दी में जिले की सुरक्षा में तैनात किया गए हैं। यमुना नदी से सटे उप्र के संवेदनशील जिला शामली, बागपत, मुजफफरनगर, मेरठ, सहारनपुर आदि की ओर से आने वाले वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी