कस्तूरबा गांधी को 152वीं जयंती पर याद किया

गांधी स्मारक निधि पंजाब हरियाणा एवं हिमाचल प्रदेश के स्वाध्याय आश्रम पट्टीकल्याणा में कस्तूरबा गांधी की 152वीं जयंती मनाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 09:02 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 09:02 PM (IST)
कस्तूरबा गांधी को 152वीं जयंती पर याद किया
कस्तूरबा गांधी को 152वीं जयंती पर याद किया

जागरण संवाददाता, समालखा : गांधी स्मारक निधि, पंजाब, हरियाणा एवं हिमाचल प्रदेश के स्वाध्याय आश्रम, पट्टीकल्याणा में कस्तूरबा गांधी की 152वीं जयंती मनाई गई। स्मारक निधि स्कूल की संचालिका सुनीता शर्मा ने बताया कि कस्तूरबा गांधी को सभी बा कहकर बुलाते थे। उनका जन्म 11 अप्रैल 1869 को पोरबंदर, गुजरात में हुआ था। 14 वर्ष की आयु में उनका विवाह मोहन दास करमचंद गांधी से हुआ। भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान गांधी जी को गिरफ्तार कर लिया गया। कस्तूरबा ने गिरफ्तारी के अगले दिन मुंबई की विशाल जनसभा में सरकार के विरुद्ध भाषण दिया। उन्हें भी गिरफ्तार कर आगाखां महल में गांधी जी के साथ कैद में रखा गया। उन्होंने पति के साथ कंधे में कंधा मिलाकर आजादी के लिए काम किया।

प्राकृतिक जीवन केंद्र की महिला चिकित्सक रितदर्शिनी ने बताया कि फीनिक्स आश्रम की स्थापना में कस्तूरबा का विशेष योगदान था। 22 फरवरी 1944 को उनके देहावसान के बाद लोगों ने महिला कल्याण के लिए इंदौर में कस्तूरबा गांधी स्मारक ट्रस्ट की स्थापना की। इस अवसर पर डा. विकास सक्सेना, अजय कुमार, रूढा सिंह, अनीता, सोनिया, विकास उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी