हरियाणा का सबसे साफ शहर बनेगा करनाल, फिर मिल सकता है ओडीएफ प्लस प्लस का दर्जा

लगातार तीसरे साल करनाल ओडीएफ प्लस-प्लस घोषित हो चुका है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में करनाल ने देश में 17वां स्थान हासिल किया था। जबकि 2019 में यह रैकिंग 24वीं थी। अब करनाल के लोगों को स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के परिणाम का इंतजार रहेगा।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 03:17 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 03:17 PM (IST)
हरियाणा का सबसे साफ शहर बनेगा करनाल, फिर मिल सकता है ओडीएफ प्लस प्लस का दर्जा
नगर निगम प्रशासन शहर को स्वच्छता के मापदंड पर लगातार कस रहा है।

पानीपत/करनाल, जेएनएन। प्रदेश के सबसे स्वच्छ बनने की दिशा में करनाल के कदम फिर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। पहले ही करनाल स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत प्रदेश के सबसे स्वच्छ शहरों में शुमार है, बल्कि देश में 17वें पायदान पर है। इस बार करनाल नगर निगम का लक्ष्य शहर को देश के सबसे स्वच्छ 10 शहरों में शामिल करने का है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रयास भी बेहतर किए गए हैं। इसी का नतीजा है कि आवासीय एवं शहरी मामले मंत्रालय की ओर से करनाल को ओडीएफ प्लस-प्लस घोषित किया गया है। यह उपलब्धि करनाल ने लगातार तीसरे साल हासिल की है। अब करनाल के लोगों को स्वच्छ सर्वेक्षण के परिणाम का इंतजार रहेगा। जो आगामी कुछ माह में आ सकता है।

2020 में मिला था देश में 17वां स्थान

स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में करनाल ने देश में 17वां स्थान हासिल किया था। जबकि 2019 में यह रैकिंग 24वीं थी। करनाल की रैकिंग में लगातार सुधार हो रहा है। इसकी एक अहम वजह नगर निगम प्रशासन शहर को स्वच्छता के मापदंड पर लगातार कस रहा है।

फिर ओडीएफ प्लस प्लस घोषित होने से बढ़ीं उम्मीदें

निगम आयुक्त ने बताया कि मिनिस्ट्री आफ हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स की ओर से फील्ड वेरिफिकेशन के लिए एक टीम गत वर्ष सात से आठ दिसंबर के मध्य ओडीएफ प्लस प्लस सर्वेक्षण के लिए करनाल शहर में आई थी। कुल 28 लोकेशन का निरीक्षण किया गया, जिनमें 13 जन शौचालय की जांच भी की गई। इसके अतिरिक्त करनाल नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की भी जांच की गई। कॉमर्शियल एरिया, पब्लिक एरिया, स्लम, रेलवे स्टेशन, रेजिडेंशियल क्षेत्रों में मौजूद जन शौचालयों की भी जांच की गई।

नगर निगम क्षेत्र में 165 जन शौचालय

उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में करनाल नगर निगम क्षेत्र में कुल 165 जन शौचालय हैं, जिनमें 128 पब्लिक टॉयलेट्स और शेष 37 कम्युनिटी टॉयलेट वर्ग में आते हैं। ये सभी टॉयलेट गूगल मैप पर पर खोजे जा सकते हैं। यह भी एक आधार है, जिसके तहत समझा जा सकता है कि स्वच्छ सर्वेक्षण में भी करनाल का प्रदर्शन पिछले साल की तुलना में बेहतर रहेगा।

chat bot
आपका साथी