करनाल में विकास कार्यो पर लगा ब्रेक तो निगम ने उठाया कदम, अब फिर से होंगे टेंडर

न‍गर निगम ने टेंडर के बाद भी शुरू नहीं हुए विकास कार्य के लिए फिर से टेंडर लगाने का फैसला किया है। विकास कार्योे में देरी को लेकर नगर निगम हुआ सख्त। अधिकारियों ने साइ‍ट विजिट करके फैसला लिया।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 03:35 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 03:35 PM (IST)
करनाल में विकास कार्यो पर लगा ब्रेक तो निगम ने उठाया कदम, अब फिर से होंगे टेंडर
क‍रनाल नगर निगम ने विकास के लिए टेंडर लगाया।

करनाल, जागरण संवाददाता। एक ओर करनाल शहर स्मार्ट सिटी बनने की दिशा में कदम आगे बढ़ा रहा है तो दूसरी तरफ नगर निगम ने भी विकास कार्यों को लेकर गंभीरता दिखाई है। टैंडर के बावजूद शुरू नहीं हुए विकास कार्यों को रद्द करके नए सिरे से टैंडर लगाए जाएंगे। विभिन्न वार्डों में चल रहे विकास कार्यों को गति देने के लिए अधिकारियों की साइट विजिट करने की ड्यूटी लगा दी गई है। ताकि निर्धारित समय में कार्य पूरा किया जा सके।

सेक्टर के प्रत्येक घर के बाहर निगम लगवाएगा नंबर प्लेट

नगर निगम की ओर से शहर के सेक्टरों में घरों के बाहर नंबर प्लेट लगाई जाएगी। कुछ सेक्टर में यह कार्य पूरा कर लिया गया है। जबकि कुछ सेक्टर में अभी कार्य होना बाकी है। सेक्टर-6, 13 व 14 में प्लेटें लगाई जा चुकी हैं, जबकि सेक्टर- 8 व 9 में टैंडर खुलने के बाद प्लेट लगाने का काम शीघ्र शुरू किया जाए। शहर में ऐसी कई कालोनियां हैं, जिनकी आबादी में अलग-अलग नंबरों की गलियां जाती हैं। अब ऐसी सब गलियों के आगे उनके क्रम अनुसार बोर्ड लगाए जाएं, ताकि कालोनी में जाने वाले हर शख्स को गली नंबर की जानकारी उपलब्ध हो सके। इसके साथ ही जितनी भी वैध कालोनियां हैं, उनके मुख्य प्रवेश पर भी कालोनी व एरिया के नाम को बोर्ड होना चाहिए।

विकास शुल्क जमा करवाने को सख्ती दिखाएगा निगम

शहर के भिन्न-भिन्न वार्डों में लोगों द्वारा किए जाने वाले निर्माण कार्यों के लिए नगर निगम में विकास शुल्क जमा करवाया जाता है। यह शुल्क जमा नहीं करवाने वालों पर अब निगम सख्ती दिखाएगा। इस संबंध में आयुक्त मनोज कुमार ने भवन निरीक्षकों को सख्ती से कहा कि ऐसी वैध कालोनी, जहां लोग बिना नक्शा के निर्माण कर रहे हैं और निगम में विकास शुल्क जमा नहीं करवाकर आर्थिक नुकसान पहुंचा रहे हैं, ऐसे लोगों को पहले नोटिस दें और उसके बाद विकास शुल्क रिकवर करें।

chat bot
आपका साथी