Kisan Andolan: सरकार सख्‍त, वीडियो फुटेज से प्रदर्शनकारियों की होगी पहचान, इधर, चढ़ूनी ने खोला मोर्चा

करनाल में लााठीचार्ज के बाद हरियाणा में हाईवे जाम करने वाले आंदोलनकारियों पर केस दर्ज कर लिया गया है। वीडियो फुटेज से पहचान करेगी पुलिस। अंबाला यमुनानगर कुरुक्षेत्र करनाल झज्जर सिरसा सोनीपत कैथल में करीब डेढ़ हजार लोगों पर केस दर्ज।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Mon, 30 Aug 2021 05:27 PM (IST) Updated:Mon, 30 Aug 2021 05:27 PM (IST)
Kisan Andolan: सरकार सख्‍त, वीडियो फुटेज से प्रदर्शनकारियों की होगी पहचान, इधर, चढ़ूनी ने खोला मोर्चा
वीडियो फुटेज से प्रदर्शनकारियों की पहचान की जाएगी।

हिसार/ पानीपत, जागरण संवाददाता। करनाल के बसताड़ा टोल प्लाजा पर शनिवार को किसान संगठनों द्वारा जाम लगाने के बाद हुए लाठीचार्ज को लेकर रविवार को जहां आंदोलनकारियों ने सरकार का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया, वहीं प्रशासन ने तेवर कड़ा करते हुए करनाल में लाठीचार्ज के विरोध में अंबाला, यमुनानगर , कुरुक्षेत्र, करनाल, झज्जर, सिरसा, सोनीपत, कैथल आदि जिलों में प्रदर्शन करने वाले डेढ़ हजार से अधिक लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस कानून का उल्लंघन करने वाले प्रदर्शनकारियों की पहचान वीडियो फुटेज के माध्यम से करेगी। इस बीच जहां प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने करनाल के एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई पर जोर दिया है, वहीं डीसी ने भी उनकी भाषा को लेकर खेद जताया है। इधर प्रदर्शन के दौरान घायल हुए लोगों ने विभिन्न अस्पतालों में इलाज कराया है ताकि बाद में इसे साक्ष्य के तौर पर प्रस्तुत कर सकें। राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने के संदेश का वीडियो वायरल करने पर भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया।

कहां कितने लोगों पर केस दर्ज

करनाल : करनाल में पुलिस पर पथराव और हमले के अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने संबंधी केस भी दर्ज किया गया है। यहां 12 मामलों में 120 लोगों को नामजद करते हुए 300 अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।

सिरसा : भावदीन टोल प्लाजा व खुइया मलकाना टोल प्लाजा पर नेशनल हाईवे जाम करने के मामले में ङ्क्षडग व सदर डबवाली थाने में सात प्रदर्शनकारियों सहित सौ से अधिक के खिलाफ मामले दर्ज किए गए।

कैथल : तितरम मोड़ व गुहला में पटियाला मार्ग पर जाम लगाने के पर तितरम थाना पुलिस ने 74 व गुहला थाना पुलिस ने 11 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

सोनीपत : राई थानाक्षेत्र में केजीपी (कुंडली-गाजियाबाद-पलवल) व केएमपी (कुंडली-मानेसर-पलवल) एक्सप्रेस-वे पर तीन घंटे तक जाम लगाने के मामले में पुलिस ने 400 अज्ञात प्रदर्शनकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

बहादुरगढ़ : नेशनल हाईवे के जाखौदा मोड़, रोहद टोल प्लाजा और छारा टोल प्लाजा पर जाम लगाने के आरोप में पुलिस ने 150 से ज्यादा लोगों पर तीन एफआइआर दर्ज की गई हैं। इनमें करीब 30 लोगों को नामजद किया गया है।

इन आरोपों में दर्ज किए गए केस : प्रदर्शनकारियों पर रास्ता रोकने, भीड़ इक_ी करने, नागरिकों की जान के लिए खतरा पैदा करने, आपदा प्रबंधन कानून का उल्लंघन करने, सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप है।

वीडियो वायरल करने पर चढूनी के खिलाफ अंबाला में केस

अंबाला के शहजादपुर अनाज मंडी में गुरनाम सिंह चढूनी ने करनाल में किसानों पर लाठीचार्ज के बाद वीडियो वायरल कर आंदोलनकारियों को राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने के लिए उकसाया। वीडियो वायरल होने के बाद प्रदेश में जगह-जगह हाईवे और अन्य सड़कों को जाम कर दिया। यह केस ईएचसी बलजीत ङ्क्षसह की शिकायत पर दर्ज किया गया है।

भाईचारा गुट के किसानों से मारपीट में 15 के खिलाफ केस दर्ज

शहजादपुर अनाज मंडी में शनिवार को बैठक के दौरान चढूनी के सामने दो गुट के बीच मारपीट हुई थी। इसको लेकर भाईचारा गुट के नरपत राणा ने चढूनी समेत 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। मारपीट में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।

करनाल में जाम खुलवाने की कोशिश की गई तो प्रदर्शन कर रहे लोगों ने खेतों से पत्थर, ईंट व डंडों से हमला किया। पुलिस ने बचाव में हल्का बल प्रयोग किया है।

गंगाराम पुनिया, एसपी।

एसडीएम आयुष सिन्हा के वायरल वीडियो में बोले गए विवादित शब्दों को लेकर प्रशासन को खेद है।

निशांत यादव, डीसी, करनाल।

chat bot
आपका साथी