खेलो इंडिया में करनाल की बेटी का कमाल, तीरंदाजी प्रतियोगिताओं में झटके पांच गोल्ड

खेलो इंडिया प्रतियोगिता में करनाल की बेटी रिद्धि ने तीरंदाजी प्रतियोगिताओंं में पांच गोल्ड मेडल झटके। सोनीपत में खेलो इंडिया प्रतियोगिता में चार और कुरुक्षेत्र इंटर कालेज प्रतियोगिता में जीता एक गोल्ड। अब रिद्धि 12 से 18 दिसम्बर तक हैदराबाद में होने वाली प्रतियोगिता की तैयारी में जुटी है।

By Rajesh KumarEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 09:47 AM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 09:47 AM (IST)
खेलो इंडिया में करनाल की बेटी का कमाल, तीरंदाजी प्रतियोगिताओं में झटके पांच गोल्ड
करनाल की रिद्धि ने तीरंदाजी में झटके 5 गोल्ड मेडल।

करनाल, जागरण संवाददाता। खेलों में करनाल की बेटियों का प्रदर्शन सराहनीय है। इन्हीं में 17 वर्षीय रिद्धि फोर का नाम भी शामिल है। सोनीपत में खेलो इंडिया नार्थ जोन तीरांदाजी में रिद्धि ने चार गोल्ड मेडल हासिल किए और कुरुक्षेत्र में इंटर कालेज प्रतियोगिता के दौरान गोल्ड मेडल हासिल किए। 4 और 5 दिसंबर को सोनीपत में भारतीय तीरंदाजी संघ की और खेलो इंडिया के तहत नार्थ जान की दूसरी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए बेटियों की शान बनाई है।

इसी तरह, सोमवार को कुरूक्षेत्र यूनिवर्सिटी की ओर से इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में रिद्धि ने फिर गोल्ड मेडल जीतकर जिले का नाम राेशन किया है। अब रिद्धि 12 से 18 दिसम्बर तक हैदराबाद में होने वाली तीरंदाजी प्रतियोगिता की तैयारी में जुट गई है। बता दें कि छोटी से उम्र में छह इंटरनेशनल व 51 नेशनल मेडल हासिल करने वाली रिद्धि सीनियर निशानेबाजी मुकाबलों में भी मेडल जीत चुकी है। तीरंदाजी में अचूक निशाना साधने वाले जिले की बेटी रिद्धि ने 15 वर्ष के उम्र में इंटरनेशनल स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। बचपन के खेलों को नजरअंदाज कर रिद्धि ने शूटिंग को अपना शौक बनाया और आठ वर्ष के उम्र में तीरंदाजी की ट्रेनिंग लेनी शुरू कर दी।

दस साल की उम्र में पहला गोल्ड

गुरुनानक खालसा कालेज की छात्रा रिद्धि ने बताया कि वर्ष-2012 में शुरुआती ट्रेनिंग के बाद वर्ष-2014 में आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा में आयोजित अंडर-14 मुकाबलों में गोल्ड मेडल हासिल किया। वर्ष-2015 में विशाखापट्नम में दो ब्रांज, अंडर-18 में सिल्वर व ब्रांज, आंध्र प्रदेश तिरुपति में वर्ष 2016 में तीन गोल्ड, उड़ीसा भुवनेश्वर में आयोजित अंडर-17 के मुकाबले में दो गोल्ड व दो सिल्वर, स्कूल नेशनल गेम्स में चार गोल्ड व एक सिल्वर, वर्ष 2016-17 में महाराष्ट्र में मेडल, फरीदाबाद में सीनियर नेश्नल तीरांदजी में ब्रांज, वर्ष 2017-18 में स्कूल नेशनल गेम्स में दो गोल्ड, एक सिल्वर, वर्ष 2018-19 में फिलिपींस एशिया कप में दो ब्रांज, ताईवान में आयोजित मुकाबलों में सिल्वर व ब्रांज, बांग्लादेश में आयोजित सीनियर सिल्वर मेडल हासिल किया। वहीं अब इन प्रतियोगिताओं में 5 गोल्ड मेंडलों पर कब्जा किया है।

chat bot
आपका साथी