Boxing Championship: कैथल की दो बेटियों का कमाल, राष्ट्रीय महिला मुक्केबाजी प्रतियोगिता के फाइनल में बनाई जगह

बाक्सिंग कोच गुरमीत सिंह ने बताया कि मनीषा 57 किलो और नेहा यादव 81 प्लस किलो भारवर्ग में फाइनल में पहुंच चुकी है। बुधवार को मनीषा और नेहा का फाइनल मुकाबला होना है। उन्हें उम्मीद है कि मनीषा और नेहा स्वर्ण पदक ही हासिल करेंगी।

By Rajesh KumarEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 03:12 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 03:12 PM (IST)
Boxing Championship: कैथल की दो बेटियों का कमाल, राष्ट्रीय महिला मुक्केबाजी प्रतियोगिता के फाइनल में बनाई जगह
राष्ट्रीय महिला मुक्केबाजी प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंची कैथल की मनीषा और नेहा यादव।

कैथल, जागरण संवाददाता। जिले से दो बेटियों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपना पदक पक्का कर लिया है। हिसार के सेंट जोसेफ इंटरनेशनल स्कूल में 5वीं एलीट राष्ट्रीय महिला मुक्केबाजी प्रतियोगिता चल रही है। प्रतियोगिता में देशभर से महिला खिलाड़ी भाग ले रही हैं। यह प्रतियोगिता 21 से शुरू हुई थी, जो 27 अक्टूबर तक होनी है। देशभर से 316 महिला खिलाड़ी इसमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता में कैथल की दो अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी 57 किलो में मनीषा मौण और 81 किलो प्लस भारवर्ग में नेहा यादव फाइनल में पहुंच चुकी हैं। मनीषा आल इंडिया पुलिस की तरफ से खेल रही हैं और नेहा हरियाणा की तरफ से खेल रही हैं।


नंदनी के साथ होगा फाइनल मुकाबला

मनीषा का सेमिफाइनल मुकाबला मणिपुर की खिलाड़ी सामीबानो के साथ हुआ था, जिसमें मनीषा ने 5-0 से जीत हासिल की। बुधवार को रेलवे की खिलाड़ी सोनिया लाठर से फाइनल मुकाबला होना है। मनीषा इस समय आइटीबीपी में हेड कांस्टेबल हैं और पंचकूला में तैनात हैं। वहीं नेहा यादव ने सेमिफाइनल में आल इंडिया पुलिस की खिलाड़ी कविता गोयत को 5-0 से हराया है। नेहा का फाइनल मुकाबला रेलवे की खिलाड़ी नंदनी के साथ होगा।

  

बाक्सर मनीषा अपने कोच के साथ।

अंतरराष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी हैं मनीषा

कोच गुरमीत सिंह, राजेंद्र सिंह और विक्रम ढुल ने बताया कि साल 2011 में मनीषा ने अंबाला रोड स्थित आरकेएसडी बाक्सिंग खेल सेंटर में खेलना शुरू किया था। डिफेंस कालोनी गली नंबर नौ निवासी मनीषा के पिता कृष्ण कुमार डेढ़ एकड़ जमीन के मालिक हैं और खेती-बाड़ी से ही अपने घर का गुजारा करते हैं।

ये हैं मनीषा की मुख्य उपलब्धियां

- अप्रैल 2019 में थाईलैंड में हुई एशियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक। 

- 2018 में हुई आईबा ओपन प्रतियोगिता में स्वर्ण मेडल।  

- 2019 में हुई आईबा ओपन प्रतियोगिता में रजत मेडल।   

- 2019 में दिल्ली में हुई बिग बाउट प्रतियोगिता में रजत मेडल।  

- नेशनल स्तर की प्रतियोगिताओं में करीब 20 स्वर्ण जीत चुकी है।  

बाक्सर नेहा यादव अपने कोच के साथ।

दोनों खिलाड़ी जीतेंगी स्वर्ण पदक

बाक्सिंग कोच गुरमीत सिंह ने बताया कि मनीषा 57 किलो और नेहा यादव 81 प्लस किलो भारवर्ग में फाइनल में पहुंच चुकी है। बुधवार को मनीषा और नेहा का फाइनल मुकाबला होना है। उन्हें उम्मीद है कि मनीषा और नेहा स्वर्ण पदक ही हासिल करेंगी।

chat bot
आपका साथी