आज से बाजारों में होगी फागिग, मेयर से मिले बाजार प्रधान

नगर निगम की ओर से शहर के वार्डों में तो फागिग अभियान चलाया जा रहा है लेकिन अभी तक बाजारों में टीम नहीं पहुंची। संयुक्त व्यापार मंडल से जुड़े प्रधान वीरवार को मेयर अवनीत कौर से मिला और बाजारों में फागिग करवाने की मांग की।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Oct 2021 10:12 PM (IST) Updated:Thu, 14 Oct 2021 10:12 PM (IST)
आज से बाजारों में होगी फागिग, मेयर से मिले बाजार प्रधान
आज से बाजारों में होगी फागिग, मेयर से मिले बाजार प्रधान

जागरण संवाददाता, पानीपत : नगर निगम की ओर से शहर के वार्डों में तो फागिग अभियान चलाया जा रहा है लेकिन अभी तक बाजारों में टीम नहीं पहुंची। संयुक्त व्यापार मंडल से जुड़े प्रधान वीरवार को मेयर अवनीत कौर से मिला और बाजारों में फागिग करवाने की मांग की। मेयर अवनीत कौर ने बाजारों के प्रधानों को आश्वासन दिया कि शुक्रवार से सभी बाजारों में फागिग शुरू हो जाएगी। संयुक्त व्यापार मंडल के चेयरमैन दर्शनलाल वधवा, अनिल मदान, गौरव लीखा, सुशील बराड़ा व निशांत सोनी मेयर से मिले।

सहयोग परिवार के सदस्य गौरव लीखा ने पहले भी निगम कमिश्नर को स्कूल, कालेजों, बाजार व औद्योगिक क्षेत्र में प्राथमिकता के तौर पर फागिग करवाने की मांग की थी। इसके बाद बाजारों के प्रधानों ने फैसला लिया कि अब मेयर से मिलकर तुरंत फागिग करवाए जाने की मांग करेंगे। संयुक्त व्यापार मंडल के चेयरमैन दर्शनलाल वधवा ने कहा कि बाजारों में इस समय काफी भीड़ है। यहां फागिग की सख्त जरूरत है। पूरे शहर व दूसरे जिलों से भी लोग खरीददारी के लिए यहां बाजारों में आते हैं। ऐसे में फागिग होना बहुत जरूरी है। आज आएगी व्हीकल फागिग मशीन

शहर के लिए बड़े ही राहत भरी खबर है कि व्हीकल फागिग मशीन शुक्रवार तक निगम को मिल जाएगी। फिर पूरे शहर में तेज गति से फागिग की जाएगी। निगम का लक्ष्य है कि दिवाली से पहले-पहले पूरे शहर को फागिग से कवर करना। इसके लिए प्लान तैयार किया गया। बड़ी मशीन को सुबह व शाम को उपयोग में लाया जाएगा और छोटी मशीनों को शिक्षण संस्थानों लगाया जाएगा। बाजारों में की जाएगी फागिग

नगर निगम मेयर अवनीत कौर ने जागरण से बातचीत में बताया कि शहर के बाजारों में शुक्रवार से फागिग शुरू हो जाएगी। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली है। दैनिक जागरण ने चलाया अभियान

शहर में डेंगू और मलेरिया के केस बढ़ने के बावजूद फागिग नहीं कराई जा रही थी। दैनिक जागरण ने सिलसिलेवार रिपोर्ट प्रकाशित की। नगर निगम ने मशीनें खरीदने का फैसला किया। सामाजिक संगठन भी आगे आए। अब शहरभर में फागिग अभियान चल रहा है।

chat bot
आपका साथी