गढ़ी त्याग्यान में जोहड़ ओवरफ्लो, लोगों में रोष

अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन एवं अखिल भारतीय किसान सभा के नेतृत्व में समालखा तहसील के गांव गढ़ी त्याग्यान में जोहड़ के ओवरफ्लो होने की समस्या पर बैठक की गई। कमेटी के संयोजक एडवोकेट पंकज छौक्कर ने कहा कि पानी गांव की गलियों में भर गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 09:03 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 09:03 PM (IST)
गढ़ी त्याग्यान में जोहड़ ओवरफ्लो, लोगों में रोष
गढ़ी त्याग्यान में जोहड़ ओवरफ्लो, लोगों में रोष

जागरण संवाददाता, समालखा : अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन एवं अखिल भारतीय किसान सभा के नेतृत्व में समालखा तहसील के गांव गढ़ी त्याग्यान में जोहड़ के ओवरफ्लो होने की समस्या पर बैठक की गई। कमेटी के संयोजक एडवोकेट पंकज छौक्कर ने कहा कि पानी गांव की गलियों में भर गया है। जोहड़ की सफाई नहीं होने और गंदे पानी की निकासी नहीं होने से गांव के लोगों एवं पशुओं में बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है।

कंवर सिंह छौक्कर ने कहा कि जोहड़ के गंदे पानी से पशुओं में मुंह खुर रोग, पेट संबंधी बीमारी पनप रही हैं। कार्यकारी सरपंच सुभाष छौक्कर के माध्यम से उप मंडल अधिकारी (नागरिक) के नाम मांग पत्र प्रेषित किया। बैठक की अध्यक्षता पूर्व सरपंच देवी सिंह ने की। साहब सिंह नाथ, एडवोकेट दयानंद पंवार, पंकज छौक्कर अधिवक्ता, सत्यवीर टेलर ने भी अपने विचार रखे।

chat bot
आपका साथी