बड़ा निर्णय, दहेज प्रथा, शादियों में दिखावे की प्रवृत्ति और मृत्युभोज पर खर्च किए जाएंगे कम

हरियाणा में अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति एवं जाट सेवा संघ की बैठक हुई। इस बैठक में बड़े फैसले लिए गए। बैठक में शादी में किए जाने वाले खर्च दहेज प्रथा और मृत्‍युभोज को लेकर फैसला लिया गया है।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 05:53 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 05:53 PM (IST)
बड़ा निर्णय, दहेज प्रथा, शादियों में दिखावे की प्रवृत्ति और मृत्युभोज पर खर्च किए जाएंगे कम
लाडवा बैठक में भाग लेते अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति एवं जाट सेवा संघ समिति के पदाधिकारी व अन्य।

संवाद सहयोगी, लाडवा (कुरुक्षेत्र)। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति और जाट सेवा संघ ने जाटों में व्याप्त बुराइयों जैसे दहेज प्रथा, विवाह पर दिखावे की प्रवृत्ति व मृत्युभोज पर किए जा रहे खर्चे को कम करने का निर्णय लिया। यह निर्णय अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति और जाट सेवा संघ की सोमवार को लाडवा हनुमान मंदिर के पास हुई विशेष बैठक में लिए गए। बैठक समिति की कार्यकारिणी गठित करने को लेकर बुलाई गई थी। समिति के राष्ट्रीय महासचिव प्रताप सिंह दहिया, करनाल के जिला अध्यक्ष नफे सिंह मान व किसान नेता रामपाल चहल ने जाट समाज में व्याप्त विसंगतियों को दूर करने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि विसंगतियों को दूर करने से ही समाज का भला हो सकता है। बैठक में सभी सदस्यों ने दहेज प्रथा, शादियों और मृत्युभोज पर किए जाने अत्यधिक खर्च पर गहन मंथन किया। सभी सदस्यों ने इनको कम करने का फैसला लिया।

बलदेव राठी दूसरी बार बनें प्रधान

समिति के राष्ट्रीय महासचिव प्रताप सिंह दहिया के नेतृत्व में गठित तीन सदस्यीय टीम ने बैठक में सर्वसम्मति से जिला कार्यकारिणी की घोषणा के साथ प्रदेश कार्यकारिणी के कुछ पदों की घोषणा भी की गई। बैठक में सर्वसम्मति से दूसरी बार बलदेव राठी को समिति का जिला प्रधान व आशीष फौजदार को भी दूसरी बार प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी दी गई। ज्ञानचंद नांदल को जाट सेवा संघ का संयोजक बनाया गया। साहब सिंह जैनपुर व लाभ सिंह अंटाल को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और कुलदीप त्यौड़ा को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी पूर्व सरपंच प्रीतपाल धनौरा व जगतार सिंह गुहन को सौंपी गई।

मिहां सिंह जैनपुर, जगमाल हलालपुर, हरपाल गुहन जिला महासचिव, राम कुमार जैनपुर जिला सचिव, प्रेम सिंह जैनपुर, रणबीर नांदल, महेंद्र सिंह बडौंदी, अमीलाल बपदी व राजबीर गोबिंदगढ़ को जिला जिला मुख्य सलाहकार नियुक्त किया। जय प्रकाश चौधरी को लाडवा शहरी प्रधान बनाया गया। सतपाल बरोट को लाडवा ब्लाक के अध्यक्ष बने। शिव राम नांदल ब्लाक सचिव, जिले सिंह हलालपुर ब्लाक उपाध्यक्ष बने। बैठक में सतबीर रामपुरा को बाबैन ब्लाक का प्रधान, सूरत सिंह टाटकी को पिपली ब्लाक प्रधान बनाया गया। रामकुमार चहल खैरा को पिपली ब्लाक उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। शाहाबाद ब्लाक के प्रधान हरपाल रतनगढ़ को बनाया गया। इसके अलावा जाट सेवा संघ के जिला संयोजक एवं कोषाध्यक्ष ज्ञान नांदल व सह संयोजक बलवान जैनपुर को बनाया गया है।

chat bot
आपका साथी