योगमय पानीपत, पार्कों..घरों में स्वास्थ्य के आसन

पूरा पानीपत योगमय हो गया। घर हो या पार्क हर जगह सातवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। लोगों ने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से फोटो साझा किए। स्कूलों ने आनलाइन योग शिविर लगाए। सामाजिक संस्थाओं ने भी आयोजन किए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 11:15 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 11:15 PM (IST)
योगमय पानीपत, पार्कों..घरों में स्वास्थ्य के आसन
योगमय पानीपत, पार्कों..घरों में स्वास्थ्य के आसन

जागरण संवाददाता, पानीपत : पूरा पानीपत योगमय हो गया। घर हो या पार्क, हर जगह सातवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। लोगों ने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से फोटो साझा किए। स्कूलों ने आनलाइन योग शिविर लगाए। सामाजिक संस्थाओं ने भी आयोजन किए।

अपना पार्क में मनाया योग दिवस माडल टाउन के अपना पार्क में पतंजलि योग ने योग शिविर लगाया। इस दौरान पौधरोपण भी किया गया। डीएवी पार्क में भी लोगों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। भाजपा नेता गजेंद्र सलूजा ने बताया कि योग करने से व्यक्ति तनाव मुक्त रहता है और शरीर स्वास्थ्य रहता है।

योगासन किया, पानी पिलाया

अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन जिला अध्यक्ष सीमा अग्रवाल के तत्वावधान में योग शिविर लगाया गया। शाम को ठंडे पानी की छबील लगाई। इस अवसर पर किरण जिदल, मनचली गोयल, उर्वशी गोयल, नेहा गुप्ता, नीतू गर्ग, ज्योति सिगला, प्रियंका बंसल, अनीता गुप्ता, पिकी कंसल मौजूद रहीं।

आइबीएल पब्लिक स्कूल में वर्चुअल के माध्यम से योग दिवस मनाया गया। अध्यापक नीटू व नरेश ने योग करवाया। प्राचार्या सोनिया चावला ने कहा कि योग से रोग मुक्त तो होते ही हैं, मानसिक रूप से भी मजबूत बनते हैं। सभी को योग जरूर करना चाहिए।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बड़ौली में ददलाना, रजापुर, बडोली, गांजबड, बाबरपुर गांव व बाबरपुर मंडी के 50 शिक्षकों ने भाग लिया। प्राचार्य सतवीर सिंह मलिक ने बताया कि अगर सभी देश दिल से योग को अपनाते हैं तो इससे विश्व बंधुत्व, विश्व शांति और विश्व एकता को बल मिलेगा। इस अवसर पर रामफल, सुनीता देवी, सुनील कुमार, संदीप कुमार, दिव्या कुमार, हरप्रीत कौर, ओमबीर, राजवीर, ममता, दिलावर सिंह, प्रियंका, सोनिया, रेनू अत्री, बलिदर मौजूद रहे। बापौली मस्जिद में किया योग

अल्पसंख्यक मोर्चे के सदस्यों ने बापौली स्थित बड़ी मस्जिद में योग कराया। अल्पसंख्यक मोर्चे के अध्यक्ष रफाकत हसन ने कहा कि योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है। सबको रोशनी फाउंडेशन की महिला विग ने आनलाइन योग दिवस मनाया। महिला विग की अध्यक्ष आरती सिगला ने बताया कि नीरज गुप्ता ने योग कराया। भाजपा जिलाध्यक्ष अर्चना गुप्ता व मेयर अवनीत कौर ने भी योग किया। इस अवसर पर पूजा तुली, अंजू गेरा, नीलम गखार, किरण सैनी, मोनिका गर्ग, डॉक्टर अंजू गर्ग, नीलम गर्ग, सोनू सिगला, अनुराधा, मंजूषा, सीमा गोयल, सुनीता गोयल, मालती अरोड़ा, अनीता तुली, सीमा जुनेजा, अंजलि बतरा, मीनू बतरा, अंजू बतरा मौजूद रहीं।

देवी मंदिर में अशोक बलवान ने योग कराया। उन्होंने कहा कि योग दिवस के उपलक्ष्य में आसपास के 50 से ज्यादा लोगों ने योगाभ्यास किया। योग करने से मानसिक संतुलन बना रहता है। एसडी विद्या मंदिर में प्रधानाचार्या सबिता चौधरी ने कहा कि शरीर में आत्मा का वास होता है और आत्मा का संबंध परमात्मा से। आत्मा और शरीर पर नियंत्रण होना जरूरी है। इन तीनों को एक दूसरे से जोड़े रखने के लिए हम योग का सहारा लेते हैं।

आर्य समाज मंदिर में योग दिवस पर भाजपा जिलाध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने शिरकत की। इसमें योग दिवस सभी ने योग किया। डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि योग करने से भयंकर बीमारी भी ठीक हो जाती है। सुबह-शाम हर व्यक्ति ने योग करना चाहिए। पुलिस लाइन में योग प्रशिक्षक विनोद बांगड़ और जेपी गुलाटी ने पुलिसकर्मियों को योग का अभ्यास कराने के साथ-साथ योग के नियमित करने से होने वाले फायदे भी बताए। इस मौके पर डीएसपी मुख्यालय सतीश कुमार वत्स ने बताया कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मन और मस्तिष्क का संतुलन बनाए रखने में भी काफी मददगार होता है।

समालखा में किया योग

जासं, समालखा : योगाभ्यास में छोटे, युवाओं से लेकर बुजुर्गों में भी उत्साह देखने को मिला। प्रशासन की ओर से नई अनाज मंडी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसडीएम बिजेंद्र सिंह व अन्य लोगों ने योगाभ्यास किया। पट्टीकल्याणा स्थित गांधी स्मारक निधि आश्रम में योगाभ्यास कराया गया। डा. विकास सक्सेना ने कहा कि योग शब्द के अंतर्गत व्यवहार व परमार्थ के सारे ही काम आ जाते हैं। आश्रम के सचिव आनंद कुमार ने कहा कि निरोग व्यक्ति ही जीवन में सुखी रहता है। योगाचार्य अमित ने साधक साधिकाओं को योग कराया। डा. रितदर्शिनी, अजय कुमार, विकास ठवकर, धनराज, गिरिराज, योगेन्द्र यादव, प्रसन्न कुमार मौजूद रहे। डीएवी स्कूल में शारीरिक शिक्षा विभाग अध्यक्ष सुरेंद्र सरोहा ने योगासनों के लाभ बताने के साथ योगासन करवाया। प्राचार्य डा. सपना गुप्ता ने योग का महत्व बताया। नई अनाज मंडी स्थित महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल में विश्व योग व विश्व म्यूजिक डे पर आनलाइन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रिसिपल संजय अग्रवाल ने योग के फायदे बताने के साथ हर रोज करने के प्रति प्रेरित किया। स्कूल प्रबंधक समिति के प्रधान प्रेम मित्तल, राकेश बंसल, अमित जैन, श्याम लाल गुप्ता, कंवरभान गोयल ने भी योगाभ्यास किया।

chat bot
आपका साथी