पाइट में मनाया अंतररा‌र्ष्टीय फार्मेसी दिवस

पाइट में फार्मेसी विभाग द्वारा शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय फार्मेसी दिवस मनाया गया। विभागाध्यक्ष अजय मालिक ने जहां मेहमानों का स्वागत किया वहीं प्रिसिपल प्रवीण कुमार ने इस दिन की महत्ता पर प्रकाश डाला।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 07:54 AM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 07:54 AM (IST)
पाइट में मनाया अंतररा‌र्ष्टीय फार्मेसी दिवस
पाइट में मनाया अंतररा‌र्ष्टीय फार्मेसी दिवस

जागरण संवाददाता, समालखा : पाइट में फार्मेसी विभाग द्वारा शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय फार्मेसी दिवस मनाया गया। विभागाध्यक्ष अजय मालिक ने जहां मेहमानों का स्वागत किया, वहीं प्रिसिपल प्रवीण कुमार ने इस दिन की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय फार्मेसी फेडरेशन का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को स्वस्थ रखना है। मरीजों को सुरक्षित व प्रभावशाली दवाइयां सस्ते दाम पर उपलब्ध करवाना है। इस अवसर पर 'ट्रांसफॉर्मिंग ग्लोबल हेल्थ' थीम पर पोस्टर मेकिग प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें प्रगति ने प्रथम, माणिक ने द्वितीय व विकास ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निदेशक शक्ति कुमार ने वेबिनार से जुड़े लोगों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर डा. विनय खत्री, डा. आरसी शर्मा, आरती मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी