सीसीई के स्थान पर दसवीं और 12वीं में होगा आंतरिक मूल्यांकन

दसवीं और 12 वीं की बोर्ड परीक्षा में सतत एवं व्यापक मूल्यांकन प्रणाली में बदलाव किया गया है।

By Edited By: Publish:Sat, 17 Nov 2018 08:02 AM (IST) Updated:Sat, 17 Nov 2018 11:27 AM (IST)
सीसीई के स्थान पर दसवीं और 12वीं में होगा आंतरिक मूल्यांकन
सीसीई के स्थान पर दसवीं और 12वीं में होगा आंतरिक मूल्यांकन

जेएनएन, पानीपत : दसवीं और 12 वीं की बोर्ड परीक्षा में सतत एवं व्यापक मूल्यांकन (सीसीई) प्रणाली के बदले 2019 से आंतरिक मूल्यांकन प्रणाली लागू होगा। प्रायोगिक परीक्षा के अंक बोर्ड से निर्धारित मापदंडों के आधार पर भेजे जाएंगे। प्रयोगिक परीक्षा के लिए 30 अंक रखे गए हैं।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी पाठ्य योजना और प्रायोगिक परीक्षा के बारे में संशोधन किया गया है। सीनियर सेकेंडरी की वार्षिक परीक्षा मार्च 2019 में आयोजित की जाएगी। भौतिकी, रसायन एवं जीव विज्ञान में कुल 70 अंक की सैद्धांतिक परीक्षा होगी। इन विषयों के आंतरिक मूल्यांकन के अंक स्कूलों की तरफ से अलग से नहीं भेजे जाएंगे। 30 अंकों की प्रायोगिक परीक्षा में इंटरनल एग्जामिनर के 15 अंक होंगे। स्टूडेंट असेसमेंट के 10 अंकों में से दो अंक अ‌र्द्ध वार्षिक परीक्षा और दो अंक प्री बोर्ड टेस्ट का होगा। हाजिरी और कक्षा भागीदारी के दो अंक होंगे।शेष पांच अंकों में से तीन अंक प्रैक्टिकल फाइल और दो अंक प्रोजेक्ट वर्क का होगा। एक्सटर्नल एग्जामिनर के 15 अंक में से नौ अंक दो प्रयोग के लिए होगा। सिलेबस आधारित एक एक्टिविटी के लिए तीन अंक और वायवा के लिए तीन अंक होगा। दसवीं और 12वीं कक्षा में ये सामान पैटर्न होगा। अन्य विषयों का मूल्यांकन इस पैटर्न पर बोर्ड मुख्यालय से जारी पत्र के मुताबिक, अन्य विषयों के मूल्यांकन के लिए अलग पैटर्न होगा। 80 अंकों की सैद्धांतिक परीक्षा होगी। स्टूडेंट असेसमेंट टेस्ट के लिए 10 अंक निर्धारित किया गया है। प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग और अटेंडेंस के लिए अधिकतम 5-5 अंक दिए जाएंगे। स्टूडेंट असेसमेंट टेस्ट के 10 अंकों का विभाजन साइंस स्ट्रीम के अनुरूप ही होगा।

chat bot
आपका साथी