अंबाला में इंटर सेंटर जिमनास्टिक प्रतियोगिताएं, मेजबानी हुई तय, शेड्यूल जल्द होगा जारी

हरियाणा के अंबाला में जल्‍द ही इंटर सेंटर जिमनास्टिक प्रतियोगिताएं शुरू होंंगी।मेजबानी के लिए अंबाला का नाम तय हो गया है। वहीं प्रतियोगिताओं का शेड्यूल जल्‍द जारी कर दिया जाएगा। लड़कों व लड़कियों के वर्ग में अलग-अलग होंगे कंपीटिशन।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Sat, 11 Sep 2021 05:05 PM (IST) Updated:Sat, 11 Sep 2021 05:05 PM (IST)
अंबाला में इंटर सेंटर जिमनास्टिक प्रतियोगिताएं, मेजबानी हुई तय, शेड्यूल जल्द होगा जारी
अंबाला में इंटर सेंटर जिमनास्टिक प्रतियोगिताएं होंगी।

अंबाला, जागरण संवाददाता। कोरोना काल के दौरान हाल ही खेलो हरियाणा के बाद अब प्रतियोगिताओं का सिलसिला शुरू हो गया है। खिलाड़ियों को अपनी तैयारियां परखने का मौका तो मिलेगा, लेकिन साथ ही आगामी खेलो इंडिया के लिए भी तैयारी की जाएगी। इसी सिलसिले में अब अंबाला कैंट के वार हीरोज़ मेमोरियल स्टेडियम में इंटर सेंटर जिमनास्टिक प्रतियोगिता का आयोजन करने की तैयारी है। इसके लिए जल्द ही तिथि की घोषण कर दी जाएगी। एक बार फिर से प्रदेश भर के जिमनास्टिक खिलाड़ी अंबाला में जुटेंगे।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में हुई खेलो हरियाणा गेम्स के तहत अंबाला का जिमनास्टिक में प्रदर्शन काफी सराहनीय रहा था। इस प्रतियोगिता में जिमनास्टों चार स्वर्ण, छह रजत व छह कांस्य पदक जीते थे। अब इसी कड़ी में इंटर सेंटर जिमनास्टिक प्रतियोगिता का आयोजन अंबाला में होगा। हर आयु वर्ग में इन गेम्स का आयोजन होगा, जिसके लिए अंबाला के सेंटर में खिलाड़ी प्रेक्टिस में जुटे हैं। इसके लिए अभी तिथियों की घोषणा नहीं की गई है। माना जा रहा है कि पहले लड़कियां की प्रतियोगिताएं होंगी, जिसके बाद लड़कों की प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। इसकी तारीखों का इंतजार है। खेलो हरियाणा में तो खिलाड़ियों ने कंपीटिशन में प्रदर्शन दिखाया है, जबकि माना जा रहा है कि खेलो इंडिया के लिए अभी खिलाड़ियों के नाम फाइनल नहीं हुए हैं। माना जा रहा है कि इसके लिए एक और ट्रायल हो सकता है। ऐसी स्थिति में इंटर सेंटर प्रतियोगिता जिमनास्टिक खिलाड़ियों के लिए एक बेहतर मौका साबित होगी।

दूसरी ओर खेलो इंडिया फरवरी 2022 में हरियाणा में ही खेली जानी है। इसके तहत तैराकी और जिमनास्टिक गेम की मेजबानी अंबाला को मिली है। अंबाला कैंट के वार हीरोज स्टेडियम के जिमनास्टिक हाल में अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल उपकरण हैं। खेलो इंडिया के लिए जिमनास्टिक उपकरणों की डिमांड और की गई है। खेलो इंडिया में किसी उपकरण के खराब होने पर तुरंत इनको बदला जा सके।

chat bot
आपका साथी