इनेलो नेता अभय चौटाला की किसान समर्थन यात्रा की शुरुआत, गाडि़यों के काफ‍िले के साथ गाजीपुर बार्डर रवाना

हरियाणा विधानसभा सदस्‍यता से इस्‍तीफा देने के बाद इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने अंबाला से किसान समर्थन यात्रा की शुरुआत की। अंबाला शहर से गाजीपुर बार्डर के लिए अभय सिंह चौटाला गाडि़यों के काफ‍िले के साथ रवाना हुए।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Sat, 30 Jan 2021 04:37 PM (IST) Updated:Sat, 30 Jan 2021 04:37 PM (IST)
इनेलो नेता अभय चौटाला की किसान समर्थन यात्रा की शुरुआत, गाडि़यों के काफ‍िले के साथ गाजीपुर बार्डर रवाना
अंबाला शहर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अभय सिंह चौटाला।

पानीपत/अंबाला, जेएनएन। हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता रह चुके अभय चौटाला ने अंबाला शहर से गाज़ीपुर बार्डर तक किसान समर्थन यात्रा का शुभारंभ किया। उनके साथ गाजीपुर बार्डर के लिए काफ‍िला भी रवाना हुआ।

अंबाला शहर के किंगफिशर के पास कार्यकर्ता एकत्रित हुए। चौटाला ने कहा कि गाज़ीपुर में जिस तरह किसानों का अपमान हुआ, उत्तर प्रदेश की पुलिस ने किसानों के साथ व्यवहार किया है, हमें शांत प्रिय ढंग से आंदोलन को जीतना है। इसके लिए सभी संख्या में वे आज गाज़ीपुर बार्डर पहुंच रहे हैं।

कहा, आंदोलन मजबूत करने का समय

सरकार प्रचार कर रही है कि किसान आंदोलन खत्म हो चुका है, अब इस आंदोलन को ओर मजबूत करने का समय का गया है। वे बोलें, हरियाणा के किसानोें ने हमेशा पूरे देश के किसानों का साथ देने का काम किया है। चौ देवी लाल ने सारी जिंदगी किसान की लड़ाई लड़ी है, आज किसान पर संकट आ गया है। तीनों काले कानून वापस होने चाहिए। चौटाला के साथ वाहों का काफिला बड़ी संख्या में अंबाला से रवाना हुआ है। बता दें इससे पहले ट्रैक्टर चलाकर चंडीगढ़ स्थित हरियाणा विधानसभा सचिवालय चौटाला पहुंचे थे और स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता को इस्तीफा था। 26 जनवरी तक तीनों कृषि कानूनों को वापस न होने पर 27 जनवरी को चौटाला विधानसभा पहुंचे थे। चौटाला सिरसा जिले की ऐलनाबाद विधानसभा सीट से इनेलो के एकमात्र विधायक थे जो सीट अब खाली हो गई है।

वीडियो जारी कर आंदोलन में शामिल होने को कहा

इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने किसान आंदोलन को समर्थन देने के लिए गाजीपुर बॉर्डर जाने का ऐलान किया था। शुक्रवार को अभय चौटाला ने एक वीडियो जारी कर आंदोलन में शामिल होने की घोषणा की थी। पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है कि वह भी गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंचे।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ये भी पढ़ें:  Mahatma Gandhi Death Day 2021 आजादी के बाद दो बार पानीपत आए थे गांधीजी, उनकी सोच से बनी टेक्‍सटाइल इंडस्‍ट्री


ये भी पढ़ें:  Mahatma Gandhi Death Day 2021 बापू से 5 मिनट की मुलाकात ने बदल दी हरियाणा की 16 साल की लड़की की जिंदगी

chat bot
आपका साथी