करनाल पहुंचे इनेलो नेता अभय चौटाला, कहा, किसानों के मुद्दों को लेकर गंभीर नहीं कांग्रेस

करनाल के इंद्री के डबकोली गांव के स्टेडियम में आयोजित किसान जन जागरण समारोह में इंडियन नेशनल लोकदल के नेता अभय सिंह चौटाला पहुंच चुके हैं। वहीं समारोह को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। पुलिस प्रशासन लगातार नजर रखे हैं।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Sat, 13 Feb 2021 01:53 PM (IST) Updated:Sat, 13 Feb 2021 01:53 PM (IST)
करनाल पहुंचे इनेलो नेता अभय चौटाला, कहा, किसानों के मुद्दों को लेकर गंभीर नहीं कांग्रेस
किसान जन जागरण समारोह में अभय सिंह चौटाला पहुंचे।

करनाल, जेएनएन। इंडियन नेशनल लोकदल नेता अभय ङ्क्षसह चौटाला ने केंद्र सरकार पर कोरोना महामारी की आड़ में तीन कृषि कानून बनाने का आरोप लगाया। कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए चौटाला ने कहा कि विधानसभा सत्र में कांग्रेस नेता न तो अविश्वास प्रस्ताव लाए और न किसानों की मांग को मजबूती से उठाया। स्पष्ट है कि कांग्रेस भी किसानों के मुद्दे उठाने को लेकर गंभीर नहीं है।

शनिवार को डबकौली गांव के स्टेडियम में जन-जागरण अभियान के तहत आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अपने दोस्तों को फायदा पहुंचाने में लगे हैं। इसीलिए वह किसानों पर कटाक्ष करते हैं। लाखों किसान आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन उनके सामने अवरोध पैदा किए जा रहे हैं। सुना था कि भारत से चीन, पाकिस्तान, भूटान व नेपाल आदि के बार्डर लगते हैं लेकिन अब सुना है कि टीकरी, ङ्क्षसघु, गाजीपुर, पलवल बॉर्डर भी हैं। इन पर कंकरीट की दीवारें बनाने के साथ रास्तों पर कीलें गाड़ दी गईं ताकि किसान दिल्ली न जा सकें।

तेज करना होगा आंदोलन

इनेलो नेता ने कहा कि कोरोना काल में प्रदेश में कई घोटाले हुए। इनमें धान, शराब, रजिस्ट्री, पीपीई किट आदि के घोटाले शामिल हैं। आंदोलन तेज करना है। आज वोट की लड़ाई नहीं है। राजनीति से ऊपर सोचें। तीनों कृषि कानून रद किए जाएं। एमएसपी पर कानून बने और स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू हो। सम्मेलन में पूर्व सरपंच ज्ञान, उमेश, बलवान, समय पंचाल, दर्शन, पवन चौगांवां, बलबीर पुनिया, काका, नरेश, चंद्रभान, होशियार आदि ने चौटाला को सम्मानित किया। हलका प्रधान भारत मंढाण, प्रदीप कांबोज व उमेश ने हल भेंट किया।

ये रहे मौजूद

सम्मेलन में इनेलो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश भारती, राज्य प्रधान नफे सिंह राठी, कुलदीप शेखपुरा, पूर्व विधायक रेखा राणा, मंगतराम, सोनिका गिल, धर्मबीर पाढा, किसान सैल के अध्यक्ष फूल सिंह मंजूरा, यशवीर राणा, जय प्रकाश कांबोज, कृष्ण कुटेल, ओमप्रकाश सलूजा, रामकुमार वाल्मिकी, उमेश, भारत मंढाण, रामपाल राणा, देसराज कांबोज आदि ने विचार रखे।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी