कोरोना संक्रमितों की मदद के लिए पानीपत में बढ़ रहा कारवां, इस कंपनी ने दिए 96 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर

कोरोना संक्रमित मरीजों की मदद के लिए कारवां बढ़ता ही जा रहा है। लोग अब मदद के लिए आगे आ रहे हैं। पानीपत में इंडियन सिन्थैटिक रबड़ प्राइवेट लिमिटेड से सिविल अस्पताल को मिले 96 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर। कोविड मरीजों की जान बचाने में होगें उपयोगी सिद्ध।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 09:49 AM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 09:49 AM (IST)
कोरोना संक्रमितों की मदद के लिए पानीपत में बढ़ रहा कारवां, इस कंपनी ने दिए 96 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर
इंडियन सिंथेटिक रबर प्राइवेट लिमिटेड ने पानीपत में कोरोना संक्रमितों की मदद की।

पानीपत, जेएनएन। कोरोना महामारी में आक्सीजन को लेकर मारामारी के बीच विभिन्न कंपनियां सहयोग को लेकर आगे आ रही हैं। इस आपदा में इंडियन सिन्थैटिक रबड़ प्राइवेट लिमिटेड ने भी अपने सामाजिक उत्तरदायित्व कार्यक्रम के तहत डीसी धर्मेंद्र सिंह व मुख्य महाप्रबंधक मानव संसाधन आइएसआरपीएल मुकेश शर्मा की मौजूदगी में पानीपत सिविल अस्पताल को 96 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर भेंट किए। इससे कोविड के मरीजों को ऑक्सीजन मिलेगी। 

मुख्य महाप्रबंधक मुकेश शर्मा ने बताया कि वर्तमान परिस्थितियों में ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर कोरोना पीडि़तों की जान बचाने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष भी अपने सामाजिक सुरक्षा उत्तरदायित्त्व कार्यक्रम के अंतर्गत सिविल अस्पताल पानीपत में कुछ उपयोगी उपकरण व बल्ड बैंक पानीपत (रेड क्रॉस सोसायटी) में भी कई उपयोगी और आधुनिक उपकरण भेंट किए गए थे। वहीं डीसी धर्मेंद्र सिंह ने कंपनी प्रबंधन की प्रशंसा की। डीसी ने लोगों को वर्तमान समय में सामाजिक दूरी बनाने, हाथों को साबुन से साफ करने, सैनिटाइजर का प्रयोग करने पर जोर दिया। इस मौके पर सीएमओ जितेन्द्र कादियान, दिनेश चन्द्र सक्सेना, अप्रेश जना, सुमेश रजक, प्रभाकर मौजूद रहे।

सेवा भारती संस्था तीमारदारों के लिए फ्री भोजन, रहने व बांट रहे मास्क 

सेवा भारती संस्था तीमारदारों के लिए फ्री भोजन, रहने की व्यवस्था, मास्क व ऑक्सीजन गैस सिलेंडर भरवा रहे हैं। संस्था के सदस्य पिछले 7 दिन से शहर के आर्य गल्र्सं पब्लिक स्कूल में तीमारदारों के रहने की व्यवस्था की गई है। शहर में इसके अलावा फ्री में मास्क व ऑक्सीजन गैस सिलेंडर भरवाकर समाज सेवा में लगे हुए है। इसके लिए संस्थान ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हुए हैं।  इससे तीमारदारों के फोन आ रहे है और उनके लिए संस्था के सदस्य रहने की व्यवस्था कर रहे है। 

संस्था में 10 लोगों की टीम रोजाना जरूरतमंदों को काढ़ा-इम्युनिटी बूस्टर बांट रहे है। ताकि शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ सकें। इसके लिए शहर में संस्था के सदस्यों की अलग-अलग ड्यूटी लगाई गई है। संस्था आवास प्रमुख दर्शन शर्मा ने बताया कि तीमारदारों की मदद की जा रही है और जिनके पास रहने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। उनके लिए रहने की व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही फ्री में भोजन भी दिया जा रहा है। ताकि किसी भी तीमारदार को कोई परेशानी न हो सके। उन्होंने बताया कि संस्थान ने हेल्पलाइन नंबर 94160-00606, 70156-26907, 92156-68391 व 90347-59112 जारी किए है। इन नंबरों पर कोई भी संपर्क कर किसी भी तरह की मदद ले सकता है। शहर में सार्वजनिक स्थानों पर जो लोग मास्क नहीं लगाए पाते उनकों फ्री में मास्क वितरीत किए जा रहे है।

chat bot
आपका साथी