जाटल रोड बाजार खुला, जल्द ढहाई जाएगी फैक्ट्री

मकान मालिक कुछ सामान तो साथ लेकर पहुंचे कुछ सामान उन्होंने आसपास के घरों में रखवा दिया। फैक्टरी को डिसमेंटल करवाया जाएगा। उसके बाद मकानों की मरम्मत होगी। शिफ्ट किए गए लोगों को फिर मकान सौंपे जाएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 09:40 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 09:40 PM (IST)
जाटल रोड बाजार खुला, जल्द ढहाई जाएगी फैक्ट्री
जाटल रोड बाजार खुला, जल्द ढहाई जाएगी फैक्ट्री

जागरण संवाददाता, पानीपत : मकान मालिक कुछ सामान तो साथ लेकर पहुंचे, कुछ सामान उन्होंने आसपास के घरों में रखवा दिया। फैक्टरी को डिसमेंटल करवाया जाएगा। उसके बाद मकानों की मरम्मत होगी। शिफ्ट किए गए लोगों को फिर मकान सौंपे जाएंगे।

चौथे दिन भी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि पीड़ित परिवारों का हाल जानने के लिए पहुंचे। देर शाम कांग्रेस नेता वीरेंद्र शाह उन फ्लैटों में पहुंचे, जहां पीड़ित परिवारों को शिफ्ट किया गया। उन्होंने अग्निकांड से प्रभावित परिवार से बात की तथा उनको अपनी समस्या लिख कर देने को कहा। एक दो दिन बाद उनकी आवाज को प्रशासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।

इस दौरान प्रीति ने बताया कि उन्हें शिफ्ट तो कर दिया, लेकिन उनकी दुकानें खोलने की अनुमति मिलनी चाहिए। दुकानें बंद होने के कारण वे लोन की किश्त और बच्चों की फीस कहां से चुका पाएंगे।

चार दिन पहले फैक्ट्री में आग लगी थी। उसके बाद न्यू सैनी पुरा, पीपल वाली गली सहित आसपास की 14 दुकानों सहित 13 मकानों को बंद रखा गया है। जाटल रोड की फैक्ट्री के साथ लगती मार्केट बंद थी। इसे खोल दिया गया है। जो दुकानों बंद हैं, उन दुकानदारों ने दुकानें जल्द खोलने मांग की। दीपावली का सीजन होने के कारण दुकानदारों ने दुकान में माल भर रखा है। दुकानें बंद होने से उनका माल नहीं बिक पाया। जिनका उधार चुकाना है, वह भी नहीं दे पाएंगे। वहीं, एक्सपर्ट टीम ने सोमवार को फैक्ट्री का दौरा किया। फैक्ट्री को जल्द ही पूरी तरह से ढहाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी