कैथल में फायर गाड़ियों से किया जा रहा सैनिटाजेशन

कोरोना काल में भी दमकल विभाग के कर्मचारी काम कर रहे हैं। कैथल पूंडरी राजौंद और कलायत क्षेत्र में फायर विभाग की गाड़ियों से सेनिटाइजर का छिड़काव किया जा रहा है। जिला फायर विभाग के पास कुल 10 गाड़ियां हैं। इनमें से एक क्षतिग्रस्त खड़ी है।

By Edited By: Publish:Tue, 04 May 2021 06:35 AM (IST) Updated:Tue, 04 May 2021 06:35 AM (IST)
कैथल में फायर गाड़ियों से किया जा रहा सैनिटाजेशन
जिला फायर विभाग के पास कुल 10 गाड़ियां हैं।

जागरण संवाददाता, कैथल : कोरोना काल में भी दमकल विभाग के कर्मचारी काम कर रहे हैं। कैथल, पूंडरी, राजौंद और कलायत क्षेत्र में फायर विभाग की गाड़ियों से सेनिटाइजर का छिड़काव किया जा रहा है। जहां कोरोना के केस आ रहे हैं वहां भी ये कर्मचारी सेनिटाइजेशन कर रहे हैं। जिले भर में कर्मचारियों और गाड़ियों की संख्या कम है, लेकिन उसके बाद भी बिना छुट्टी लिए कर्मचारी अपना काम पूरा कर रहे हैं। करीब एक महीने से सभी कर्मचारियों की छुट्टी रद की हुई हैं। जिला फायर विभाग के पास कुल 10 गाड़ियां हैं। इनमें से एक क्षतिग्रस्त खड़ी है। कैथल में तीन, पूंडरी में दो, चीका में एक, ढांड में एक, कलायत में एक, राजौंद में एक गाड़ी है। पूंडरी में 23 फायर ऑपरेटर, चीका में 14, कैथल में 34 पक्के और कच्चे कर्मचारी हैं। ये कर्मचारी तीन शिफ्टों में ड्यूटी देते हैं। जिले में करीब 20 फायर गाड़ियों की जरूरत है और करीब 100 कर्मचारी होने चाहिए। कर्मचारियों को मिले पीपीई किट फायरमैन राजपाल ने बताया कि जितने भी कर्मचारी सैनिटाइजेशन का कार्य कर रहे हैं उन्हें पीपीई किट और दस्ताने उपलब्ध करवाए जाएं। सैनिटाइजर में कैमिकल मिलाया जाता है, जिससे शरीर में कोई भी नुकसान हो सकता है। इसके अलावा समय-समय पर कर्मचारियों के स्वास्थ्य का निशुल्क चेकअप करवाना चाहिए। समान काम समान वेतन दिया जाए अग्निशमन सेवा एवं नपा कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान राजेंद्र कुमार ने बताया कि फायर कर्मचारी जान जोखिम में डालकर काम कर रहे हैं। कोरोना से मौत होने पर कर्मचारी को 50 लाख रुपये का मुआवजा और परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी मिलनी चाहिए। पेरोल पर लगे कर्मचारियों को समान काम समान वेतन दिया जाए। चार हजार रुपये मासिक जोखम भत्ता दिया जाए। विभाग में गाड़ियों और कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाए।

chat bot
आपका साथी