वार्षिकोत्सव में दिखाया भगवान कृष्ण के अनेक रूप

जाटल स्थित बाल विकास प्रोग्रेसिव स्कूल में बुधवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया। प्रभु श्याम थीम पर बच्चों ने कृष्ण भक्ति की धूम मचा दी। आर्ट प्रदर्शनी में भी बच्चों ने प्रतिभा दिखाई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Nov 2019 09:12 AM (IST) Updated:Thu, 21 Nov 2019 09:12 AM (IST)
वार्षिकोत्सव में दिखाया भगवान कृष्ण के अनेक रूप
वार्षिकोत्सव में दिखाया भगवान कृष्ण के अनेक रूप

जागरण संवाददाता, पानीपत : जाटल स्थित बाल विकास प्रोग्रेसिव स्कूल में बुधवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया। प्रभु श्याम थीम पर बच्चों ने कृष्ण भक्ति की धूम मचा दी। आर्ट प्रदर्शनी में भी बच्चों ने प्रतिभा दिखाई।

वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों ने भगवान कृष्ण के जीवन को दिखाया। जन्म से लेकर उनके योगीश्वर बनने तक सभी रूपों को मंच पर दिखा कर अभिभावक व शिक्षकों से शबाशी बटोरी। उनके सामाजिक और नैतिक शिक्षा के स्वरूप को भी दर्शाया। प्रभु कृष्ण की शिक्षाओं को और उनके द्वारा दी गई प्रायोगिक सीख को समझाने का प्रयास किया गया। संगीत लहरियों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के विभिन्न रूपों को दिखाया गया।

मुख्य अतिथि प्रगतिशील लेखिका डॉ. मालविका कार लेकर ने कहा कि बच्चों की प्रस्तुति देख कर लगा कि स्कूल में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। विद्यार्थियों को संस्कृति का ज्ञान तो देश का भविष्य उज्जवल होगा। उन्होंने स्पो‌र्ट्स, आर्ट और क्राफ्ट, विज्ञान, कला और शैक्षणिक स्तर पर प्रथम आने वाले और अन्य होनहार छात्रों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

इस अवसर विद्यालय की चेयरपर्सन वसुंधरा नाथ, ट्रस्टी रविद्र सोढ़ी, वाइस चेयरमैन उदयनाथ निदेशक मीनू हुड्डा मौजूद थीं।

chat bot
आपका साथी