जल्द रोशन होगा समालखा, स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत का टेंडर लगाया

समालखा नगरपालिका ने स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत का टेंडर लगा दिया है। करीब 10 दिन बाद टेंडर खुलेगा। ठेकेदार को तुरंत काम शुरु करने कहा जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 09:38 AM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 09:38 AM (IST)
जल्द रोशन होगा समालखा, स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत का टेंडर लगाया
जल्द रोशन होगा समालखा, स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत का टेंडर लगाया

जागरण संवाददाता, समालखा : नगरपालिका ने स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत का टेंडर लगा दिया है। करीब 10 दिन बाद टेंडर खुलेगा। ठेकेदार को तुरंत काम शुरु करने कहा जाएगा। प्राथमिकता के आधार पर रेलवे रोड सहित मुख्य रास्तों व कस्बे के वार्डों की बंद पड़ी लाइटों को चालू किया जाएगा। रोशनी की समस्या दूर की जाएगी। करीब 13 माह पहले दिसंबर 2019 में कस्बे की स्ट्रीट लाइट मरम्मत का टेंडर समाप्त हो गया था। लोगों के विरोध के बावजूद नपा ने दोबारा टेंडर लगाने में रुचि नहीं ली। लंबे समय तक मरम्मत नहीं होने से रेलवे रोड सहित वार्डों की 80 प्रतिशत लाइटें धीरे-धीरे बंद हो गई। गत दीपावली और दशहरा में भी कस्बे की सड़कों और गलियों में अंधेरा छाया रहा। विधायक से लेकर सचिव और चेयरपर्सन ने भी रोशनी के पर्व दीपावली तक स्ट्रीट लाइटों को चालू करने का भरोसा दिया, लेकिन वह सिरे नहीं चढ़ा। तकनीकी अधिकारियों की कमी भी रही वजह नपा में सचिव, एमई और जेई के पद बराबर रिक्त रहने से भी टेंडर लगाने में परेशानी हुई। अधिकांश समय एमई की कुर्सी खाली रही तो अतिरिक्त प्रभार के एमई ने इसमें रुचि नहीं ली। जेई और सचिव के पद भी लंबे समय तक खाली रहा। पार्षदों के विरोध के बाद अतिरिक्त एमई और जेई के भरोसार इसका टेंडर नहीं लगाया गया है। वर्जन-चेयरपर्सन पति सचिन मित्तल ने बताया कि लाइट मरम्मत का टेंडर लग चुका है। 10 से 14 दिनों के बाद इसे खोला जाएगा। ठेकेदार को जल्द से जल्द काम पूरा करने कहा जाएगा। मालूम हो कि रेलवे रोड की 27 लाइटों के अतिरिक्त कस्बे में 17 सौ के करीब स्ट्रीट लाइटों के प्वाइंट हैं, जिनमें अधिकांश लाइटें बंद पड़ी है। 50से 60 हजार रुपये मरम्मत पर खर्च होता रहा है।

chat bot
आपका साथी