पानीपत में पुलिस ने नाइट डोमिनेशन में 75 वाहनों के चालान काटे, शराब तस्कर गिरफ्तार

पानीपत में डीजीपी के आदेश पर पुलिस ने जिले में शनिवार रात 10 बजे से सुबह चार बजे तक नाइट डोमिनेशन के दौरान 190 सार्वजनिक स्थानों पर जांच की।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 07:16 AM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 07:16 AM (IST)
पानीपत में पुलिस ने नाइट डोमिनेशन में 75 वाहनों के चालान काटे, शराब तस्कर गिरफ्तार
पानीपत में पुलिस ने नाइट डोमिनेशन में 75 वाहनों के चालान काटे, शराब तस्कर गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, पानीपत : डीजीपी के आदेश पर पुलिस ने जिले में शनिवार रात 10 बजे से सुबह चार बजे तक नाइट डोमिनेशन के दौरान 190 सार्वजनिक स्थानों पर जांच की। इस दौरान 2058 वाहनों की जांच कर 75 वाहनों के चालान किए। एक वाहन को जब्त किया गया। एसपी शशांक कुमार सावन ने बताया कि गत रात्रि 70 प्रतिशत फोर्स द्वारा नाकाबंदी व विभिन्न स्थानों पर चेकिग कि गई। 41 स्थानों पर स्थाई व अस्थाई रूप से नाकाबंदी करने के साथ ही 31 पेट्रोलिग पार्टी व 6 पैदल गश्त पार्टी अभियान में विभिन्न स्थानों पर गश्त करती रही। चार लोगों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से अवैध शराब की 18 बोतल बरामद की गई। 23 अजनबियों के पर्चा जारी किए गए। भगोड़े अपराधियों को पकड़ने के लिए भी अभियान चलाया जा रहा है। इमरान बने बापौली ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष

संस, सनौली : भाजपा ओबीसी मोर्चा की कार्यकारिणी की संगठनात्मक बैठक हुई। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गंगाराम स्वामी ने की। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री कर्ण देव कांबोज व प्रदेश उपाध्यक्ष महिपाल ढांडा पहुंचे। ओबीसी मोर्चा जिला कार्यकारिणी सदस्य धर्मवीर पंचाल, सोमपाल कश्यप, प्रवीण स्वामी बराना, राममेहर कश्यप काकोदा, सुरेश आर्य शाहपुर, कर्मवीर कश्यप लाखुआना, जयपाल रावल बापौली, हरीश सैनी पानीपत, कृष्ण पूनिया जोगी, सुरेंद्र चौहान, अतर सिंह सुताना, राजेंद्र सेन, विनोद पाल पानीपत, प्रकाश पाल डेरा को बनाया गया है। ओबीसी मार्चा बबैल मंडल अध्यक्ष संदीप कश्यप, सिवाह मंडल अध्यक्ष बनारसी लाल, बिचपड़ी मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र गुर्जर, तहसील मंडल अध्यक्ष केवल कृष्ण वर्मा, दक्षिणी शहरी मंडल अध्यक्ष सतबीर कश्यप, माडल टाउन मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र प्रजापत, थर्मल मंडल अध्यक्ष राजपाल धीमान, मतलौडा मंडल अध्यक्ष देवी सरपंच, बापौली मंडल अध्यक्ष इमरान चौहान, सनौली मंडल अध्यक्ष कृष्ण प्रजापत को बनाया गया है।

chat bot
आपका साथी