घर में घुस की छेड़खानी, विरोध करने पर चाकू से हमला, आठ टांके लगे

भापरा स्थित एक कॉलोनी में घर में घुसकर महिला के साथ छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपितों ने न केवल महिला के हाथ पर चाकू से वार किया बल्कि पति की भी पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 May 2020 09:46 AM (IST) Updated:Tue, 26 May 2020 09:46 AM (IST)
घर में घुस की छेड़खानी, विरोध करने पर चाकू से हमला, आठ टांके लगे
घर में घुस की छेड़खानी, विरोध करने पर चाकू से हमला, आठ टांके लगे

जागरण संवाददाता, समालखा : भापरा स्थित एक कॉलोनी में घर में घुसकर महिला के साथ छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपितों ने न केवल महिला के हाथ पर चाकू से वार किया, बल्कि पति की भी पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी। मामला रविवार सुबह के समय का है।

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार को वह अपने घर पर थी। तभी कॉलोनी में ही रहने वाले बृजेश और चुन्नू उनके घर में घुस आए और उसके साथ छेड़खानी करने लगे। उसने विरोध करते हुए पति को आवाज लगाई तो आरोपितों ने धीरज और रंजन को भी बुला लिया। आरोपित उनके साथ हाथापाई करने लगे और धमकी देते हुए कहा कि यदि तुमने यह बात किसी को बताई तो दोनों को जान से मार देंगे। इसके बाद आरोपितों ने महिला पर चाकू से वार कर दिया और पति की भी सरिये से बुरी तरह से पिटाई की। चाकू लगने के बाद महिला लहूलुहान हालात में बेहोश होकर जमीन पर जा गिरी। लोगों को आते देख आरोपितों मौके से फरार हो गए। पति ने महिला को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। महिला के पति ने बताया कि हाथ पर चाकू लगने के कारण उसकी पत्नी को आठ टांके आए। जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी। वहीं पुलिस ने चारों आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी