हरियाणा में भी दिखेगा तूफान टाक्टे का असर, बारिश की संभावना

हरियाणा में भी तूफान टाक्‍टे का असर दिखेगा। दक्षिण हरियाणा में पड़ेगा इसका असर। इसकी वजह से आसमान में छाये रहेंगे बादल। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 18 को अंबाला में छाये रहेंगे बादल तीन दिन बारिश के आसार।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 05:33 PM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 05:33 PM (IST)
हरियाणा में भी दिखेगा तूफान टाक्टे का असर, बारिश की संभावना
हरियाणा में भी दिखेगा तूफान टाक्टे का असर।

अंबाला, जेएनएन। टाक्टे तूफान दक्षिण से शुरु होकर आगे बढ़ रहा है, जबकि इसका असर हरियाणा में भी दिखाई दे सकता है। मौसम विभाग चंडीगढ़ की मानें, तो इसका ज्यादा असर दक्षिण हरियाणा की ओर हो पड़ेगा, जबकि अन्य हिस्सों में भी इसका असर दिखाई दे सकता है। हालांकि अनुमान ही जताया जा रहा है, जबकि हरियाणा में इसका असर तीन से चार दिन माना जा रहा है।

तीन दिन बारिश की संभावनाएं जताई जा रही हैं, जबकि 18 मई से ही आसमान में बादल छाने की संभावनाएं हैं। ऐसे में मौसम करवट लेगा, जबकि गर्मी से राहत मिल सकती है। 

उल्लेखनीय है कि तूफान टाक्टे का रुख महाराष्ट्र, गुजरात की ओर होगा। ऐसे में इससे आगे के प्रदेशों में इसका असर पड़ेगा। मौसम विभाग चंडीगढ़ की मानें, तो टाक्टे तूफान का असर हरियाणा पर भी दिखाई देगा। जिस तरह से यह रुख कर रहा है हरियाणा के जिलों में भी बारिश की संभावनाएं हैं।

अंबाला की बात करें, तो 18 मई को आसमान में बादल छा सकते हैं, जबकि आगामी तीन दिनों में बारिश हाे सकती है। हालांकि 22 मई के बाद मौसम साफ रहेगा। लेकिन तीन दिनों तक बूंदाबांदी या फिर दिन में एक दो बार बारिश हो सकती है। इसके साथ हवाएं भी चलेंगी। टाक्टे का असर रहा, तो तेज गर्मी से राहत मिलेगी। इन दिनों तापमान बढ़ रहा है। ऐसे में इस तूफान के असर के कारण मौसम की करवट लोगों को तेज गर्मी से राहत दिला सकती है। हालांकि मौसम विभाग मान रहा है कि इसका ज्यादा असर हरियाणा के जिलों पर नहीं रहेगा, लेकिन मौसम में बदलाव तो देखने को मिलेगा ही। इसी को लेकर मौसम विभाग भी नजर रख रहा है ताकि इसे अपडेट किया जा सके।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ें: क्रिकेटर शिखर धवन दोस्‍त की कोरोना संक्रमित मां की मदद को आगे आए, सोनू सूद को किया ट्वीट

यह भी पढ़ें: चौंकाने वाला कारनामा, शादी के 24 घंटे बाद दुल्हन फरार, दूल्‍हा ससुराल पहुंचा तो हुई पिटाई

 यह भी पढ़ें: ममता शर्मसार, 3 दिन की नवजात को अस्पताल के बाथरूम में छोड़ गई महिला, सीसीटीवी में कैद

chat bot
आपका साथी