Bharat Bandh Panipat Update: पानीपत में नहीं दिखा भारत बंद का असर, यमुनानगर में सड़कों पर उतरे व्‍यापारी

व्‍यापार मंडल के भारत बंद का आह्वान जीटी बेल्‍ट के शहरों में खास प्रभाव नहीं दिख रहा। सुबह से बाजार खुले रहे। मार्केट में व्‍यापारी पहुंचे। इसके अलावा अंबाला कुरुक्षेत्र करनाल में भी बाजार खुले रहें। जबकि यमुनानगर में व्‍यापारी सड़कों पर उतरे।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 12:26 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 12:26 PM (IST)
Bharat Bandh Panipat Update: पानीपत में नहीं दिखा भारत बंद का असर, यमुनानगर में सड़कों पर उतरे व्‍यापारी
भारत बंद आह्वान पर कैथल में विरोध जताते व्‍यापारी।

पानीपत, जेएनएन। जीएसटी में बदलाव के विरोध को लेकर बंद का बेअसर रहा। दुकानें पहले की भांति खुली। हैंडलूम बाजार, कंबल बाजार, सर्राफा बाजार, इंसार बाजार, सुभाष बाजार से लेकर अन्य सभी बाजार खुले। ट्रांसपोर्टर व टे्रडेर्स एसोसिएशन के आह्वान पर आल इंडिया बंद की काल की गई थी। पानीपत में ट्रांसपोर्टरों ने माल भी लोड करवाए। कुछ गाड़ियां रवाना हुई।

संयुक्त व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष अनिल मदान ने कहा कि बंद के लिए व्यापारी सहमत नहीं हैं। सभी बाजार खुले रहे। रेलवे रोड बाजार भी खुला रहा। दुकानदारों को बंद के आह्वान का पता ही नहीं है। उन्हें किसी संस्थान ने बंद में शामिल होने के लिए भी नहीं कहा। हैंडलूम बाजार के प्रधान जोगेंद्र नरूला ने बताया कि बाजार बंद करने के लिए किसी एसोसिएशन ने उनसे कोई संपर्क नहीं किया। बाजार खुले हुए हैं।

जींद में बंद का कोई असर नहीं है। बंद के आह्वान की भनक व्यापारियों को नहीं है। व्यापारियों का कहना है कि अगर बाजार बंद करना होगा, तो उसके लिए व्यापार मंडल फैसला लेता है। व्यापार मंडल की तरफ से कोई आह्वान नहीं किया गया है।

करनाल में बंद का असर नहीं

करनाल में शुक्रवार को सभी बाजार सामान्य दिनों की तरह खुले। यहां बंद का कोई असर नजर नहीं आया। व्यापारिक संगठनों ने वीरवार को ही स्पष्ट कर दिया था कि करनाल में बंद नहीं होगा। इसके चलते शुक्रवार को बाजार सामान्य दिनों की तरह खुले और लोगों ने खरीददारी की। कर्ण गेट, कुंजपुरा रोड, पुरानी सब्जी मंडी, नेताजी सुभाष मार्केट, नेहरू पैलेस, पुराना जीटर रोड, सदर बाजार और रेलवे रोड से लेकर लाइन पार तक सभी प्रमुख बाजारों में रोज जैसी हलचल दिखाई दी। वहीं करनाल व्यापार मंडल के अध्यक्ष किशनलाल तनेजा ने बताया कि करनाल में बंद का कोई आवाज नहीं है। बाजार पूरी तरह खुला है।

कुरुक्षेत्र में भारत बंद बेअसर, खुले बाजार

कुरुक्षेत्र में  जीएसटी में बदलाव के विरोध को लेकर भारत बंद बेअसर रहा। मुख्य बाजार सामान्य दिनों की तरह खुला। ‌छोटा बाजार और पालिका बाजार में दुकानें और शोरूम सुबह ही खुल गए। कुरुक्षेत्र व्यापार मंडल के प्रधान फतेहचंद गांधी ने कहा कि भारत बंद के लिए किसी एसोसिएशन ने उनसे कोई संपर्क नहीं किया। बाजार सामान्य दिनों की तरह खुले हुए हैं। व्यापारी सहमत नहीं हैं। सभी बाजार खुले रहे।

कैथल में व्यापारियो ने नही किया प्रदर्शन

कैथल में जीएसटी में बदलाव को लेकर व्यपारियो ने प्रदर्शन नहीं किया। बता दे निर्धारित कार्यक्रमानुसार नई अनाज मंडी में आढ़तियों और बाजार में व्यापारियों द्वारा प्रतिष्ठान बंद रख प्रदर्शन किया जाना था, लेकिन इसके अनुसार प्रदर्शन नहीं किया गया। कैथल में सभी बाजार पूरी तरह से खुले रहे। जिससे लोगों को भी कोई परेशानी नहीं झेलनी पड़ी। शहर में सामान्य दिनों की तरह पुराना बस स्टैंड, छात्रावास रोड, रेलवे गेट।, तलाई बाजार और मेन बाजार खुले रहे। जहां पहले की तरह चहल पहल रही।

यमुनानगर में दिखा भारत बंद के विरोध में प्रदर्शन

यमुनानगर में भारत बंद का ज्यादा असर देखने को नहीं मिला। भारत बंद के आ्ह्वान पर प्रशासन ने पुलिस बल तैनात कर दिया गया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार पुलिस कर्मियों के साथ बाजार का दौरा किया। उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र मित्तल की अध्यक्षता में व्यापारियों ने नायब तहसीलदार को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। वहीं, फौव्‍वारा चौक पर महेंद्र मित्तल के साथ व्यापारियों ने सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी की। बाद में नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला।

chat bot
आपका साथी